OPPO F35 MRP लीक! OPPO F35 Pro का बॉक्स प्राइस भी आया सामने, जानें कितने के हैं ये फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/09/oppo-f35-series-1.jpg

ओपो कंपनी इस बार अपनी ‘एफ सीरीज’ की 10वीं सालगिरह मना रही है। अपने सेल्फी कैमरा के लिए फेमस इस सीरीज की नई जेनरेशन ओपो एफ35 सीरीज 5 अक्टूबर को भारतीय बाजार में दस्तक देने जा रही है जिसमें OPPO F35 और OPPO F35 Pro लॉन्च होंगे। लेकिन इन दोनों ओपो मोबाइल के मार्केट में आने से पहले ही इनका बॉक्स प्राइस इंटरनेट पर लीक हो गया है।

OPPO F35 Series प्राइस लीक

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर टिपस्टर संजू चौधरी ने ओपो एफ35 और एफ35 प्रो के फोन बॉक्स की फोटो शेयर की है। इन फोटोज़ में दोनों अपकमिंग मोबाइल्स का MRP लिखा हुआ है। OPPO F35 का बॉक्स प्राइस जहां 67,999 रुपये है वहीं OPPO F35 Pro का एमआरपी 79,999 रुपये है। यह कीमत दोनों स्मार्टफोंस का मैक्सिसम रिटेल प्राइस (MRP) है। यानी इनका लॉन्च प्राइस बॉक्स पर छपे प्राइस कम होगा और इन्हें बाजार में कम रेट पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

OPPO F35 Series स्पेसिफिकेशन्स

ओपो की ओर से बता दिया गया है कि OPPO F35 और OPPO F35 Pro स्मार्टफोन को 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह अल्ट्रा-वाइड नेचुरल सेल्फी कैमरा होगा जो 100-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू प्रदान करेगा। वहीं मोबाइल्स के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का 1/2-इंच मेन सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद रहेगा।

लीक्स की मानें तो ये ओपो 5जी फोन Qualcomm Snapdragon 4 सीरीज चिपसेट पर लॉन्च किए जा सकते हैं। फिलहाल प्रोसेसर का नाम तो सामने नहीं आया है लेकिन एफ35 प्रो को 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड वाले Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ 8GB RAM का सपोर्ट मिल सकता है। इन मोबाइल को कंपनी LPDDR5 RAM पर पेश कर सकती है।

लीक के मुताबिक OPPO F35 5G फोन को 6.57-इंच की स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं OPPO F35 Pro 5G फोन में 6.78-इंच की बड़ी डिस्प्ले दी जा सकती है। ये दोनों ही मोबाइल AMOLED स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकते हैं ​जिनमें फुलएचडी+ पिक्सल रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सहित ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिल सकता है।

वहीं पावर बैकअप के लिए ओपो एफ35 और एफ35 प्रो में 8000mAh बैटरी दिए जाने की बात सामने आ रही है। वहीं डिवाइस को तेजी से चार्ज करने के लिए एफ35 में 45W और एफ35 प्रो में 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। ये दोनों फोन मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर बने बताए गए हैं जिन्हें IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ पेश किया जा सकता है।