Xiaomi 11 Lite NE, Mi 11X और Mi 11X Pro स्मार्टफ़ोन पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट

Join Us icon

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon India पर Xiaomi Mi 11X Pro, Mi 11X, और Xiaomi 11 Lite NE स्मार्टफोन पर धमाकेदार डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। शाओमी के तीनों स्मार्टफोन पर कार्ड डिस्काउंट और शॉपिंग प्लेटफॉर्म की ओर से एडिशनल एक्सचेंज डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। Xiaomi 11 Lite NE 5G स्मार्टफोन को कंपनी ने कुछ महीने पहले सितंबर में लॉन्च किया था। वहीं Xiaomi Mi 11X और Mi 11X Pro स्मार्टफोन को कंपनी ने अप्रैल में लॉन्च किया था। यहां हम आपको शाओमी के तीनों स्मार्टफोन पर मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में बता रहे हैं।

Xiaomi 11 Lite NE, Mi 11X, Mi 11X Pro : ऑफर्स

Xiaomi 11 Lite NE स्मार्टफोन का 6GB वेरिएंट 26,999 रुपये और 8GB वेरिएंट 28,999 रुपये की क़ीमत में पेश किया जा सकता है। Amazon India पर बॉयर्स को ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड पर 4000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही बायर्स को एक्सचेंज ऑफ़र के तहत 5000 रुपये का एडिशनल डिस्काउंट मिलता है।

Xiaomi Mi 11X स्मार्टफोन की बात करें तो 6GB वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये और 8GB वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है। Xiaomi 11 Lite NE स्मार्टफोन की तरह शाओमी के इस स्मार्टफोन पर भी ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड पर 4,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही इस फोन पर भी 5000 रुपये का एडिशनल एक्सचेंज डिस्काउंट मिल रहा है।

इसके साथ ही फ्लैगशिप स्मार्टफोन Mi 11X Pro का 8GB + 128GB वेरिएंट 36,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये है। शाओमी के इस स्मार्टफोन पर ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 2,500 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

Mi 11X Pro

Xiaomi 11 Lite NE, Mi 11X, Mi 11X Pro : स्पेसिफिकेशन्स

Xiaomi 11 Lite NE कंपनी का पतला और हल्का स्मार्टफोन है, जिसकी मोटाी 6.8mm और वजन 158 ग्राम है। इस फोन में 90Hz 6.55-इंच 10-bit FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है। शाओमी के इस फोन में Snapdragon 778G SoC दिया गया है। शाओमी के इस स्मार्टफोन में 64MP प्राइमरी कैमरा, 20MP सेल्फी कैमरा और 4250mAh की बैटरी और 33W फ़ास्ट चार्जिंग दी गई है। यह भी पढ़ें : Realme 9i स्मार्टफोन Snapdragon 680 चिपसेट और 50MP कैमरा के साथ होगा लॉन्च, लीक हुए सभी स्पेसिफिकेशन्स

Xiaomi Mi 11X स्मार्टफोन को Snapdragon 870 और 6.67-inch E4 AMOLED स्क्रीन के साथ पेश किया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। Mi 11X स्मार्टफोन में प्राइमरी कैमरा 48MP है। वहीं फोन में 20MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में 4520mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग दी गई है। वहीं Xiaomi Mi 11X Pro स्मार्टफोन में Snapdragon 888 चिपसेट और 108MP प्राइमरी कैमरा दिया गया था। यह भी पढ़ें : Oppo ने अपनी अनोखी रीट्रैक्टबल स्मार्टफोन कैमरा टेक्नोलॉजी को किया टीज, जानें क्या होंगी खूबियां

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here