Oppo Find N Foldable स्मार्टफोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, Snapdragon 888, 120Hz LTPO डिस्प्ले से होगा लैस

Join Us icon

Oppo जल्द ही अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन Oppo Find N को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। ओप्पो का यह फोल्डेबल फ़ोन कंपनी के एनुअल टेक इवेंट Oppo Inno Day में 15 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से ठीक पहले टिपस्टर इवान ब्लास ने अपकमिंग फोल्डेबल Oppo Find N स्मार्टफ़ोन के रेंडर शेयर किए हैं। इसके साथ ही चिपसेट बाल्ड पांडा ने स्पेसिफिकेशन्स और क़ीमत शेयर किए हैं। यहां हम आपको Oppo Find N स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स और क़ीमत के बारे में बता रहे हैं।

Oppo Find N: स्पेसिफिकेशन्स और क़ीमत (लीक)

oppo-find-n-leaked-live-image

Oppo Find N फोल्डेबल स्मार्टफोन के डिजाइन की बात करें तो यह Samsung Galaxy Fold सीरीज की तरह होगा। Oppo Find N स्मार्टफोन में कवर डिस्प्ले और बड़ा फोल्डेबल डिस्प्ले दिया गया है। Oppo Find N फोल्डेबल फोन के कवर डिस्प्ले की बात करें तो इसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। इसके साथ ही फोल्डेबल डिस्प्ले की बात करें तो यह 120Hz रिफ्रेश रेट वाला LTPO पैनल होगा। ओप्पो का यह फोन ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 888 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा।

fgocqqlxmacx7nd

Oppo Find N फोल्डेबल स्मार्टफोन के रियर पैनल में LED फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP Sony IMX766 सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही अपकमिंग Realme GT 2 Pro में भी यह प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जाएगा। प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ फोन में 16MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 13MP का टेलीफोटो सेंसर दिया जाएगा। सैमसंग का यह फोन 32MP का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy S21 FE स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, जानें क्या होंगी खूबियां

Oppo Find N फोल्डेबल स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी और 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग दिया जाएगा। इसके साथ ही इस फोन में 15W वायरलेस चार्जिंग दी जाएगी। ओप्पो के इस फोन में X-एक्सिस लाइनर वाइब्रेशन मोटर दिया जाएगा। Oppo Find N फोल्डेबल फोन का 8GB + 256GB मॉडल को चीन में 12,999 RMB (करीब 1,54,750 रुपये) और 12GB+512GB मॉडल को 13,999 RMB (करीब 1,66,650 रुपये) की कीमत में पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Motorola ने लॉन्च किया सबसे पावरफुल स्मार्टफोन Moto Edge X30, सारे फीचर्स हैं नंबर वन

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here