OPPO Find X8s सीरीज, Find X8 Ultra Satellite Edition गीकबेंच पर स्पॉट, जानें डिटेल्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/03/oppo-find-x8s-series-ultra-satellite-edition-geekbench.jpg
Highlights

ओप्पो ने आधिकारिक रूप से अपनी आगामी Find X8 सीरीज के स्मार्टफोंस के लॉन्च की पुष्टि कर दी है। कंपनी 10 अप्रैल को चीन में OPPO Find X8 Ultra, Find X8s, Find X8s+, Pad 4 Pro, Watch X2 Mini और Enco Free 4 TWS को लॉन्च करने के लिए तैयार है। वहीं, लॉन्च से पहले OPPO Find X8s सीरीज अब Geekbench डेटाबेस पर दिखाई दी है।

OPPO Find X8s and Find X8s+ गीकबेंच लिस्टिंग

OPPO Find X8s और Find X8s+ के बाजार में 6.3-इंच और 6.6-इंच के फ्लैट AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है, जिनका 1.5K रिजॉल्यूशन होगा। दोनों स्मार्टफोन में 80W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा, ये डिवाइस IP69 रेटिंग, X-एक्सिस वाइब्रेशन मोटर और कई अन्य शानदार फीचर्स से लैस होंगे।

OPPO Find X8 Ultra Satellite Edition गीकबेंच लिस्टिंग

स्टैंडर्ड OPPO Find X8 Ultra हाल ही में Geekbench डेटाबेस पर PKJ110 मॉडल नंबर के साथ देखा गया था, जिसमें इसी तरह के स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं। Find X8 Ultra में 6.82-इंच का 2K AMOLED डिस्प्ले होगा जो अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आएगा। रियर साइड पर, यह क्वाड-कैमरा सेटअप से लैस होगा, जिसमें डुअल पेरिस्कोप कैमरे शामिल होंगे। डिवाइस में 6,100mAh की बैटरी होगी जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।