Oppo Find X9 का डिजाइन लॉन्च से पहले ही आया सामने, जानें खूबियां

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/09/oppo-find-x9-design-features-before-launch.jpg

Oppo की Find X9 सीरीज जल्द ही लॉन्च होने वाली है। इसमें Oppo Find X9 और Oppo Find X9 Pro स्मार्टफोंस एंट्री लेंगे। हालांकि अभी लॉन्च डेट नहीं आई है इससे पहले ब्रांड के हेड Zhou Yibao ने आगामी Find X9 सीरीज को लेकर नई जानकारी शेयर की है। उनके अनुसार यह नए फ्लैगशिप फोंस डिजाइन और डिस्प्ले के मामले में इंडस्ट्री में सबसे शानदार हो सकते हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

ब्रांड हेड ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कुछ इमेज शेयर की हैं। जिसमें बताया गया है कि आने वाला Find X9 पूर्व मॉडल Find X8 और Find X8s से भी आगे रहेगा। जहां पहले ही बेजल्स को काफी हद तक कम किया जा चुका था और iPhone 16 Pro Max को मुकाबला दिया गया था। वहीं, अब Find X9 में चारों तरफ समान रूप से बेहद पतले बेजल्स मिल सकते हैं, जो इंडस्ट्री में सबसे पतले फिजिकल बेजल्स में से एक साबित हो सकते हैं।

बता दें कि ओप्पो ने पूर्व में आई अपनी हर सीरीज में लगातार नयापन दिया है। जहां Find X8 से लेकर X8s और अब Find X9 तक कंपनी ने अपने सेल्फ-डेवलप्ड डिस्प्ले प्रोडक्शन लाइन में अरबों रुपए निवेश कर बेहतरीन डिजाइन देने की बात कही है। Zhou Yibao ने गोल्डन R-corner डिजाइन, संतुलित डायमेंशन, और बेजल स्लिमनेस देने की जानकारी दी है। कंपनी का दावा है कि Find X9 ब्रांड का अब तक का सबसे स्ट्रॉन्ग स्टैंडर्ड एडिशन हो सकता है।

लीक हुई खूबियों की बात करें तो Oppo Find X9 में 6.59 इंच की LTPO OLED स्क्रीन मिल सकती है। जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। परफॉरमेंस के लिए यह फोन MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट पर आधारित रह सकता है। जो TSMC के 3nm प्रोसेस पर बना है। पावर बैकअप के लिए इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। जो 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है।

फोटोग्राफी के लिए Oppo Find X9 में 50MP Sony LYT-808 मेन कैमरा, ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ दिया जा सकता है। इसके साथ 50MP Samsung JN5 अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP Samsung JN9 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिल सकता है। जो 3x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट कर सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए 50MP Samsung JN1 फ्रंट कैमरा लगाया जा सकता है। यहीं नहीं ब्रांड Danxia कलर रिप्रोडक्शन सिस्टम को अपग्रेड करके फोटोज में अधिक नेचुरल और प्रिसाइज कलर आउटपुट देने वाली तकनीक प्रदान कर सकता है।

Oppo Find X9 सीरीज का मुकाबला फिलहाल बाजार में मौजूद iPhone 16 Pro, Samsung Galaxy S25 सीरीज और Xiaomi 15 Pro से हो सकता है। डिजाइन में बेजल्स की खासियत, चिपसेट और दमदार कैमरा सेटअप इसे इन मोबाइल्स से थोड़ा आगे रख सकता है। अगर आप उन यूजर्स में से हैं, जिन्हें बेहतरीन डिजाइन और शानदार डिस्प्ले के साथ पावरफुल परफॉरमेंस चाहिए तो Find X9 अच्छा विकल्प हो सकता है।

Oppo Find X9 में मिलने वाले संभावित फीचर्स, डिजाइन और परफॉरमेंस को देखते हुए यह फोन प्रीमियम सेगमेंट में आ सकता है। यदि आप ऐसा ही फोन ढूंढ रहे हैं तो इसका इंतजार किया जा सकता है। हम आपको कोई भी असल जानकारी आते ही नए पोस्ट में अपडेट देंगे।