
Oppo ने अपने प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन OPPO Find X9 की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी की ओर से जारी नई जानकारी के अनुसार 26 मई 2026 रात 12 बजे से OPPO Find X9 के दोनों स्टोरेज वेरिएंट्स नई कीमत पर सेल होंगे। इस प्राइस हाइक के बाद फोन की कीमत 10,000 रुपये तक बढ़ गई है। आइए, दोनों वैरियंट की नई प्राइस और स्पेसिफिकेशंस जानते हैं।
अपडेटेड कीमत की बात करें तो OPPO Find X9 के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत अब 84,999 रुपये हो गई है, जबकि पहले यह 74,999 रुपये में उपलब्ध था। वहीं, 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वाला टॉप मॉडल 94,999 रुपये में मिलेगा। जिसकी पहले कीमत 84,999 रुपये थी।
कंपनी ने कीमत बढ़ने की आधिकारिक वजह नहीं बताई है, लेकिन माना जा रहा है कि बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग लागत इसकी प्रमुख वजह हो सकती हैं। इसके साथ मार्केट कंडीशन भी इसका बड़ा कारण है।
कीमत बढ़ने के बावजूद OPPO Find X9 अपने प्रीमियम फीचर्स की वजह से अच्छा ऑप्शन लग सकता है। स्मार्टफोन में 6.59 इंच का Flexible AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 2760 × 1256 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3600 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है और इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है।
फोटोग्राफी के लिए OPPO Find X9 फोन में Hasselblad ब्रांडेड क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP Sony LYT808 प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर और 2MP मोनोक्रोम कैमरा शामिल है। फोन 120x AI Telescopic Zoom सपोर्ट करता है और 4K Dolby Vision वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP Sony IMX615 फ्रंट कैमरा दिया गया है।
परफॉरमेंस के लिए OPPO Find X9 में 3nm पर बना MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4.21GHz तक की क्लॉक स्पीड सपोर्ट करता है। इसमें Trinity Engine और बड़ा 36,344.4mm² कूलिंग सिस्टम दिया गया है। फोन LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज तकनीक से लैस है। बैटरी की बात करें तो OPPO Find X9 में 7,025mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके साथ 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग और 50W AirVOOC वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
OPPO Find X9 उन ग्राहकों के लिए है जो फ्लैगशिप कैमरा, प्रीमियम डिजाइन, पावरफुल गेमिंग परफॉरमेंस और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Samsung Galaxy S26, Apple iPhone 17 और Xiaomi 17 जैसे फोंस से होता है। हालांकि नई कीमत के बाद OPPO Find X9 पहले से काफी महंगा हो गया है। इसलिए आप अन्य विकल्प भी देख सकते हैं। यह फोंस भी सब कुछ शानदार प्रदान करते हैं। हम आपको कीमत में आगे भी उतार-चढ़ाव होने पर जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।














