50MP प्राइमरी और 200MP टेलीफोटो सेंसर वाला हो सकता है Oppo Find X9 Pro स्मार्टफोन, लीक हुई डिटेल्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/08/oppo-find-x9-pro-camera-specifications-leak-details.jpg

Oppo अपने फ्लैगशिप पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाते हुए फाइंड एक्स 9 सीरीज लेकर आ सकता है। इसमें Oppo Find X9 और Oppo Find X9 Pro स्मार्टफोंस पेश हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि इनका लॉन्च अक्टूबर में संभव हो सकता है। इनमें से Find X9 Pro को लेकर पहले भी कुछ रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं। वहीं, अब SmartPrix की एक नई रिपोर्ट में डिवाइस के फुल कैमरा स्पेसिफिकेशंस बताए गए हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

लीक के अनुसार आगामी Oppo Find X9 Pro में प्राइमरी कैमरे के तौर पर Sony LYT-828 50MP सेंसर दिया जा सकता है। जो हाल ही में बाजार में आया है। यह सेंसर 1/1.28-इंच साइज, 23mm फोकल लेंथ और f/1.8 अपर्चर के साथ आता है। यदि तुलना करें तो Find X8 Pro में Sony LYT-808 50MP सेंसर है। जिसका साइज थोड़ा बड़ा यानी 1/1.4-इंच और अपर्चर f/1.6 रखा गया था। जिसका मतलब है कि X9 Pro भले ही नए सेंसर के साथ आ सकता है, लेकिन अपर्चर और सेंसर साइज में बदलाव देखने को मिल सकता है।

अल्ट्रा-वाइड कैमरा के लिए Oppo Find X9 Pro में Samsung JN5 50MP सेंसर ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ दिया जा सकता है। यह Find X8 Pro में मौजूद Samsung JN1 50MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर से बेहतर लग सकता है, जिससे अल्ट्रा-वाइड फोटोग्राफी पहले से शार्प और डिटेल्ड होने की संभावना है।

अपकमिंग Oppo Find X9 Pro में सबसे बड़ा बदलाव टेलीफोटो कैमरे के लिए हो सकता है। क्योंकि Find X8 Pro में जहां डुअल 50MP टेलीफोटो कैमरा है। वहीं Find X9 Pro में इसे बदल कर 200MP Samsung HP5 सेंसर लगाया जा सकता है। यह कैमरा OIS सपोर्ट, 3x ऑप्टिकल जूम, 70mm फोकल लेंथ और 1/1.56-इंच सेंसर साइज के साथ आ सकता है। यह भी कहा जा रहा है कि Oppo Find X9 Pro दुनिया का पहला स्मार्टफोन हो सकता है जो इस 200MP HP5 सेंसर के साथ लॉन्च होगा। इस बड़े अपडेट से ग्राहकों को नया एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद की जा सकती है।

लीक में सेल्फी कैमरा भी अपग्रेड होने की बात सामने आई है। पूर्व मॉडल Find X8 Pro में 32MP Sony IMX615 फिक्स्ड-फोकस कैमरा है। जबकि Find X9 Pro में 50MP Samsung JN5 सेंसर ऑटोफोकस सपोर्ट दिया जा सकता है। यानि यूजर्स को सेल्फी और वीडियो कॉलिंग क्वालिटी में बेहतर अनुभव मिल सकता है।

यदि Find X8 Pro और Find X9 Pro की तुलना की जाए तो नया मॉडल कैमरा अपग्रेड्स के मामले में ज्यादा बेहतर लग सकता है। इसमें खासकर 200MP टेलीफोटो सेंसर की मौजूदगी इसे मार्केट के बाकी फ्लैगशिप डिवाइस से अलग कर सकती है। अब तक Samsung और Xiaomi जैसे ब्रांड्स ने अपने फ्लैगशिप मोबाइल्स में 200MP सेंसर दिए हैं, लेकिन यदि ओप्पो लीक जानकारी के अनुसार कैमरा अपग्रेड देता है तो यह अनुभव खास बन सकता है।

कुल मिलाकर देखा जाए तो Oppo Find X9 Pro से ब्रांड उन यूजर्स को टारगेट कर सकता है जो फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी में प्रीमियम अनुभव लेना पसंद करते हैं। अगर कैमरा आपके लिए भी सबसे बड़ा फीचर है और आपको फोन लेने की जल्दी नहीं है तो इसके लिए रुका जा सकता है। वहीं, हम फोन से जुड़ी और भी जानकारी आते ही आपको अपडेट देते रहेंगे।