
Oppo ने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोंस Oppo Find X9 Ultra और Oppo Find X9s की भारत में आधिकारिक सेल शुरू कर दी है। कंपनी ने पिछले हफ्ते इन स्मार्टफोंस को लॉन्च किया था। वहीं, अब ग्राहक इन्हें Oppo India की वेबसाइट, Amazon, Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं। आइए, आगे ऑफर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।
Oppo Find X9 Ultra और Find X9s की भारत में कीमत
Oppo Find X9 Ultra की कीमत भारत में 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वैरियंट के लिए 1,69,999 रुपये रखी गई है। यह स्मार्टफोन Tundra Umber और Canyon Orange कलर ऑप्शंस में आता है। वहीं, Oppo Find X9s की कीमत 12GB + 256GB वैरियंट के लिए 79,999 रुपये और 12GB + 512GB मॉडल के लिए 89,999 रुपये है। यह Lavender Sky, Midnight Grey और Sunset Orange कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है।
बैंक ऑफर्स और EMI डिटेल्स
कंपनी सेल के दौरान कई ऑफर्स भी दे रही है। SBI Card, HDFC Bank और अन्य चुनिंदा बैंक कार्ड्स से खरीदारी करने पर ग्राहकों को 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा। इसके साथ UPI पेमेंट पर भी अतिरिक्त ऑफर्स दिए जा रहे हैं।
Flipkart पर मिल रहे क्रेडिट कार्ड ऑफर के तहत Oppo Find X9 Ultra पर 16,999 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके साथ 1,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट मिल रहा है। जिसके बाद फोन की कीमत 1,52,000 रुपये के करीब तक हो सकती है। वहीं, Oppo Find X9s पर 7,999 रुपये तक का क्रेडिट कार्ड डिस्काउंट और 1,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट मिल रहा है। जिसके बाद इसकी शुरुआती कीमत लगभग 71,000 रुपये तक मिलेगी।
Oppo Find X9 Ultra और Find X9s स्मार्टफोंस पर 9 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी उपलब्ध है। इसके अलावा Cashify और Servify के जरिए 16 प्रतिशत तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है। Oppo Find X9 सीरीज खरीदने वाले ग्राहकों को 180 दिनों की हार्डवेयर रिप्लेसमेंट सुविधा दी जा रही है। इसके साथ 5TB स्टोरेज के साथ 3 महीने का Google AI Pro एक्सेस मुफ्त मिल सकता है। वहीं, Jio यूजर्स को 35,100 रुपये तक के अतिरिक्त बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं।
Oppo Find X9 Ultra स्पेसिफिकेशंस
Oppo Find X9 Ultra में 6.82 इंच का QHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलता है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित ColorOS 16 पर रन करता है और IP66, IP68 तथा IP69 रेटिंग्स के साथ आता है।
फोटोग्राफी के लिए Oppo Find X9 Ultra फोन में Hasselblad ट्यून क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 200MP Sony LYT-901 प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 200MP टेलीफोटो कैमरा और 50MP अल्ट्रा-टेलीफोटो कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 7,050mAh बैटरी दी गई है। जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Oppo Find X9s स्पेसिफिकेशंस
Oppo Find X9s में 6.59 इंच का Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलेगा। इसमें MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन भी Android 16 आधारित ColorOS 16 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Oppo Find X9s में 50MP Sony LYT-700 प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 7,025mAh बैटरी मिलती है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है।
यदि आप फ्लैगशिप डिवाइस ढूंढ रहे हैं तो ये तगड़े विकल्प हैं। आप इन्हें चुन सकते हैं। जबकि अगर अन्य विकल्प चाहें तो Samsung Galaxy S26 Ultra, Vivo X300 Ultra, Samsung Galaxy S26, Vivo X300, Xiaomi 17 Ultra और Xiaomi 17 जैसे विकल्प भी देख सकते हैं। हम आपको लगातार बढ़िया टेक खबरें देते रहेंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।










