
Oppo जल्द ही अपनी एक्स9 सीरीज में फ्लैगशिप अल्ट्रा स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में लग रहा है। बता दें कि चीन में लॉन्च हुई Oppo Find X9 सीरीज के बाद अब टॉप-एंड मॉडल Oppo Find X9 Ultra चर्चा में बना हुआ है। इसकी जानकारी पहले भी सामने आ चुकी है। यह फोन कंपनी का सबसे एडवांस कैमरा और बैटरी साइज वाला डिवाइस बताया जा रहा है। इसके लेकर नए अपडेट में लॉन्च टाइमलाइन भी शेयर किया गया है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
लीक के अनुसार, Oppo Find X9 Ultra को कंपनी साल 2026 की पहली तिमाही के अंत तक ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर सकती है। यह जानकारी टिपस्टर योगेश बरार ने शेयर की है। यह भी बताया गया है कि भारतीय बाजार में अल्ट्रा मॉडल की लॉन्चिंग Oppo Find X9 और Oppo Find X9 Pro की बिक्री पर निर्भर करेगी। यदि भारत में दोनों फोंस को अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है, तो Ultra मॉडल भी यहां पेश किया जा सकता है।
OPPO Find X9 Ultra is coming to Global markets by late Q1
India launch depends on how well X9 & X9 Pro sell..
— Yogesh Brar (@heyitsyogesh) November 5, 2025
रिपोर्ट्स की मानें तो Find X9 Ultra में 7000mAh से बड़ी बैटरी दी जा सकती है। जो इसे Find X9 सीरीज के बाकी मॉडल्स से काफी आगे रख सकती है। साथ ही इसमें 200MP Sony IMX09E (LYT990) प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जा सकता है जो शानदार साबित हो सकता है। इसमें डुअल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा सेटअप मिलने की बात भी पहले ही सामने आ चुकी है। जिससे प्रोफेशनल फोटोग्राफी जैसा अनुभव मिल सकता है।
प्रोसेसर की बात करें तो Oppo Find X9 Ultra में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। खास बात यह है कि यह प्रोसेसर केवल Ultra मॉडल में ही मिलेगा। जबकि Find X9 और Find X9 Pro मॉडल्स अलग चिपसेट के साथ पेश हुए हैं। इसलिए Find X9 Ultra सीरीज का सबसे तगड़ा मॉडल हो सकता है।
पिछले महीने चीन में लॉन्च हुई Oppo Find X9 सीरीज में कंपनी ने शानदार डिजाइन और परफॉरमेंस दिया है। दोनों मॉडल्स अब जल्द ही भारत में भी लॉन्च होंगे। इनके लिए Flipkart पर लैंडिंग पेज और Amazon पर Find X9 Pro का माइक्रोसाइट लाइव हो चुका है। उम्मीद है जल्द ही लॉन्च डेट भी आ सकती है।
यदि रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं तो आगामी Find X9 Ultra का मुकाबला लॉन्च के बाद आगामी Xiaomi 17 Ultra, Honor Magic 8 सीरीज और Vivo X300 Ultra जैसे फ्लैगशिप मोबाइल्स से हो सकता है।
यदि आप मोबाइल फोटोग्राफी और हाई-एंड परफॉरमेंस चाहते हैं तो Oppo Find X9 Ultra आपके लिए बढ़िया विकल्प बन सकता है। आप इसका इंतजार कर सकते हैं। उम्मीद है कि आने वाले हफ्तों में ब्रांड इस डिवाइस के बारे में और भी जानकारी शेयर कर सकता है। आप हर अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।









