OPPO Find X9 और X9 Pro के बाद अब आएगा Find X9s! बनेगा पावरफुल कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन

Join Us icon

ओपो ने पिछले सप्ताह ही चीन में ‘फाइंड एक्स9’ सीरीज पेश की है। इसमें दो पावरफुल फोन OPPO Find X9 और OPPO Find X9 Pro लॉन्च हुए हैं। चाइना के बाद कंपनी 28 अक्टूबर को इन्हें ग्लोबल मार्केट में उतारेगी और बाद में नवंबर में OPPO Find X9 series इंडिया में लॉन्च होगी। इन सबके बीच सीरीज के तीसरे मॉडल OPPO Find X9s की डिटेल्स भी सामने आ गई है जिसमें फाइंड एक्स9एस की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है।

ओपो फाइंड एक्स9एस सीरीज की जानकारी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर सामने आई है। इसे डिजिटल चैट स्टेशन ने शेयर किया है। लीक की मानें तो कंपनी तीन नए एक्स9एस मॉडल्स पर काम कर रही है जिन्हें मार्च या अप्रैल 2026 में पेश किया जाएगा। इन स्मार्टफोंस को OPPO Find X9s, Find X9s+ और Find X9 Ultra नाम के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

Find X9 Pro

लीक के अनुसार ओपो फाइंड एक्स9 अल्ट्रा स्मार्टफोन को Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं फाइंड एक्स9एस में मीडियाटेक का Dimensity 9500 Plus चिपसेट दिया जा सकता है। गौरतलब है कि यह डामेंसिटी प्रोसेसर अभी अनाउंस नहीं हुआ है। हो सकता है कि कंपनी अगले साल जनवरी में इसे टेक मंच पर पेश कर दे।

OPPO Find X9s को पावरफुल कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन बताया जा रहा है। लीक की मानें तो यह स्मार्टफोन 6.3-इंच स्क्रीन पर लॉन्च होगा जो 1.5K रेजोल्यूशन वाली होगी। इस मोबाइल में LTPS पैनल वाली फ्लैट ओएलईडी डिस्प्ले दी जा सकती है। लीक के अनुसार फोन स्क्रीन के किनारे राउंड होंगे और डिस्प्ले के चारों तरफ सिमिट्रिकल बेजल्स मौजूद रहेंगे। इस फोन में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी भी मिलने की उम्मीद है।

Find X9 Pro

पावर बैकअप के लिए ओपो फाइंड एक्स9एस 5जी फोन को 7,000mAh या इससे भी बड़ी बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। वहीं इस ओप्पो मोबाइल फोन में वायरलेस चार्जिंग तकनीक भी देखने को मिल सकती है। फिलहाल OPPO Find X9s series से जुड़े किसी भी फोन की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। जैसे ही इन स्मार्टफोंस से जुड़ी कोई अपडेट मिलेगी, पाठकों को सूचित कर दिया जाएगा। तब तक आप ओपो सबसे नए और पावरफुल फोन फाइंड एक्स9 प्रो की जानकारी आगे पढ़ सकते हैं।

OPPO Find X9 Pro 5G फोन में 6.78-इंच 2K AMOLED स्क्रीन दी गई है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट, 3600nits पीक ब्राइटनेस, 3D Ultrasonic फिंगर​प्रिंट सेंसर और Gorilla Glass Victus 2 से लैस है। यह मोबाइल Dimensity 9500 प्रोसेसर पर काम करता है जिसके साथ ओपो Trinity Engine भी लगाया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें NFC, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0 और USB 3.2 Gen 1 जैसे विकल्प दिए गए हैं।

Find X9 Pro

फोन को हीट होने से रोकने के लिए इसमें 36,344.4mm² कूलिंग डिसपेशन एरिया दिया गया है। यह ओप्पो मोबाइल LPDDR5X RAM + UFS4.1 Storage तकनीक पर काम करता है। पावर बैकअप के लिए ओपो फाइंड एक्स9 प्रो 7,500mAh Silicon-Carbon Battery सपोर्ट करता है। इसे तेजी से चार्ज करने के लिए 80W SUPERVOOC वायर्ड, 50W AIRVOOC वायरलेस और 10W Reverse चार्जिंग दी गई है।

Find X9 Pro 200MP Telephoto Periscope कैमरा वाला फोन है। फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर एफ/1.5 अपर्चर वाला 50MP Sony LYT828 OIS सेंसर, 50MP Ultra-Wide एंगल लेंस और एक True Color सेंसर मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP फ्रंट कैमरा लगाया गया है। फोन को IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग प्राप्त है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here