Oppo K11 के स्पेसिफिकेशंस और इमेज आई सामने, बेंचमार्किंग साइट पर स्पॉट हुआ फोन

ओप्पो नया OPPO K11 स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है। हालांकि कंपनी की ओर से कोई ऐलान नहीं हुआ है लेकिन हाल ही में डिवाइस को सर्टिफिकेशन साइट TENAA सहित 3C वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। साथ ही फोन की इमेज भी सामने आई है। आप आगे इसमें मिलने वाली डिटेल को विस्तार से जान सकते हैं।
OPPO K11 लिस्टिंग डिटेल
3C और TENAA सर्टिफिकेशन पर ओप्पो K11 स्मार्टफोन को PJC110 मॉडल साथ देखा गया है।
- 3C लिस्टिंग में OPPO K11 100W फास्ट चार्जिंग के साथ नजर आया है।
- इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G सपोर्ट होने की बात भी कही गई है।
- जबकि TENAA सर्टिफिकेशन पर सामने आई इमेज बताती है कि फोन एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल-कैमरा सेटअप से लैस हो सकता है।
- TENAA में यह भी देखा गया है कि इसमें फुल HD+ रिजॉल्यूशन वाला 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। जिस पर 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है।
- प्रोसेसर की बात करें तो लिस्टिंग में डिवाइस ऑक्टा-कोर 2.7GHz प्रोसेसर से लैस बताया गया है। वहीं, चिपसेट का नाम सामने नहीं आया है।
- स्टोरेज के मामले में डिवाइस 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज के साथ आ सकता है।
OPPO K11 के स्पेसिफिकेशंस (लीक)
- डिस्प्ले: फोन में 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले फुल HD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है। डिस्प्ले पर पंच होल डिजाइन दिया जाएगा।
- प्रोसेसर: स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर 2.7GHz प्रोसेसर होने की बात कही गई है। जो स्नैपड्रैगन 782G चिपसेट हो सकता है।
- स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में लिस्टिंग में फोन तीन स्टोरेज में नजर आया है जिसमें 6GB/8GB और 12GB रैम के साथ 128GB/256GB और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज मिल सकता है।
- बैटरी: इसमें 5,000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है जो 100W फास्ट चार्जिंग प्रदान करेगी।
- कैमरा: ओप्पो K11 में बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 50-मेगापिक्सल का Sony IMX890 प्राइमरी मिलने की उम्मीद है। इसके साथ 8MP का सेकेंडरी लेंस और अन्य 2MP सेंसर मिल सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो-कॉलिंग के लिए 16MP का कैमरा दिया जा सकता है।
- OS: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो फोन एंड्राइड 13 पर बेस्ड होगा।
- अन्य: डिवाइस में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल-सिम कार्ड स्लॉट, ब्लूटूथ, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।