OPPO K11 5G हुआ चीन में लॉन्च, देखें प्राइस और स्पेसिफिकेशंस की डिटेल

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/07/OPPO-K11-5G-launched-in-China-see-details-of-price-and-specifications.jpg
Highlights

मोबाइल निर्माता ओप्पो ने के-सीरीज स्मार्टफोन OPPO K11 5G को चीन में लॉन्च कर दिया है। बता दें कि मोबाइल को आने वाले दिनों में भारत सहित अन्य बाजारों में भी एंट्री मिल सकती है। डिवाइस में यूजर्स को OLED डिस्प्ले, Qualcomm Snapdragon 782G प्रोसेसर, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। वहीं, अन्य सभी स्पेसिफिकेशंस और प्राइस की की डिटेल आप इस पोस्ट में पढ़ सकते हैं।

OPPO K11 5G की कीमत

कंपनी ने डिवाइस को तीन स्टोरेज ऑप्शन में बाजार में उतारा है। इसमें 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 1,899 yuan यानी करीब 21 हजार रुपये है। जबकि 12GB रैम +256GB स्टोरेज वैरियंट का प्राइस 2,099 yuan यानी करीब 24 हजार है। वहीं, टॉप मॉडल 12GB रैम +512GB स्टोरेज ऑप्शन 2,499 yuan यानी करीब 28 हजार का है। फोन के लिए यूजर्स को ग्लेशियर ब्लू, और मून शैडो ग्रे जैसे दो कलर ऑप्शन मिल जाएंगे।

OPPO K11 5G डिजाइन

फोन के डिजाइन की बात करें तो डिवाइस फ्लैट पैनल पर बेस्ड है। डिस्प्ले पर पंच होल कट आउट डिजाइन देखने को मिलता है। स्क्रीन पर थिन बेजल्स की पेशकश है। बैक पैनल पर बड़ा कैमरा मॉड्यूल मौजूद है। जिसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप और एलईडी फ्लैश लगाया गया है। इसके अलावा डुअल टोन फिनिश भी इसे खास बनता है, साथ ही ओप्पो के11 ब्रांडिंग भी दी गई है।

OPPO K11 5G स्पेसिफिकेशंस