
ओप्पो अपनी नई फ्लैगशिप-लेवल स्मार्टफोन सीरीज K13 Turbo लेकर आ सकता है। इसमें Oppo K13 Turbo और Oppo K13 Turbo Pro जैसे दो मॉडल आने की उम्मीद है। इनमें से एक नया ओप्पो डिवाइस मॉडल नंबर PLE110 के साथ बेंचमर्किंग साइट गीकबेंच पर देखा गया है। माना जा रहा है कि यह Oppo K13 Turbo Pro हो सकता है। इस लिस्टिंग से फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। जिनकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Oppo K13 Turbo Pro गीकबेंच लिस्टिंग
- गीकबेंच लिस्टिंग में पर Oppo का आगामी फोन मॉडल नंबर PLE110 के साथ स्पॉट हुआ है।
- आप नीचे दी गई इमेज में देख सकते हैं कि जानकारी के अनुसार इसमें Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट लगाया जा सकता है।
- डिवाइस को 16GB RAM और ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में Android 15 के साथ टेस्ट किया गया है।
- बेंचमार्किंग स्कोर की बात करें तो डिवाइस ने सिंगल-कोर में 2156 और मल्टी-कोर में 6652 अंक हासिल किए हैं।
- CPU कॉन्फिग्रेशन में 1 कोर @ 3.21GHz, 3 कोर @ 3.01GHz, 2 कोर @ 2.80GHz और 2 कोर @ 2.02GHz शामिल हैं।
- ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 825 GPU मिलने की बात सामने आई है। हालांकि चिपसेट का नाम सीधे तौर पर लिस्टिंग में नहीं है, लेकिन इन डिटेल्स के आधार पर कहा जा सकता है कि यह Snapdragon 8s Gen 4 से लैस हो सकता है।
Oppo K13 Turbo और K13 Turbo Pro स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- डिस्प्ले: दोनों स्मार्टफोन में एक ही 6.8-इंच की OLED LTPS फ्लैट स्क्रीन दी जा सकती है। हालांकि अब तक यह साफ नहीं है कि यह डिस्प्ले 120Hz या 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी या नहीं।
- चिपसेट: रिपोर्ट्स के मुताबिक Oppo K13 Turbo में मीडियाटेक Dimensity 8450 चिपसेट लगाया जा सकता है। जबकि Oppo K13 Turbo Pro Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट से लैस होकर आ सकता है।
- कैमरा: कैमरा सेटअप की बात करें तो दोनों मोबाइल्स 16MP फ्रंट कैमरा मिलने की बात सामने आई है। जबकि रियर पैनल पर 50MP प्राइमरी + 2MP सेकेंडरी रियर कैमरा लगाया जा सकता है।
- अन्य: कूलिंग के लिए इन दोनों मॉडल्स में RGB फैन दिया जा सकता है, जिससे लंबे समय तक गेमिंग या हैवी यूसेज में भी फोन हीट होने से बचेगा।
- बैटरी: फिलहाल बैटरी साइज सामने नहीं आया है, लेकिन बताया जा रहा है कि ये फोंस बड़ी बैटरी के साथ आएंगे।
- कलर ऑप्शंस: Oppo K13 Turbo फोन Black Warrior, First Purple और Knight White में आ सकता है। जबकि K13 Turbo Pro Black Warrior, First Purple और Knight Silver में पेश हो सकता है।












