
Oppo एक बार फिर अपनी K-सीरीज को लेकर चर्चा में है। उम्मीद है कि आने वाले जुलाई में ब्रांड Oppo K13 Turbo सीरीज लेकर आ सकती है। जिसमें दो नए मॉडल Oppo K13 Turbo और Oppo K13 Turbo Pro लॉन्च हो सकते हैं। वहीं, पेश होने से पहले ही लेटेस्ट लीक में टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने मोबाइल्स के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन की जानकारी दी है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Oppo K13 Turbo और Oppo K13 Turbo Pro स्पेसिफिकेशंस (लीक)
डिस्प्ले
टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार Oppo K13 Turbo और Oppo K13 Turbo Pro में 6.8-इंच की LTPS फ्लैट स्क्रीन मिल सकती है। जिसका रिजॉल्यूशन 1.5K बताया गया है।
कैमरा
कैमरे की बात करें तो दोनों Oppo K13 Turbo और Oppo K13 Turbo Pro डिवाइस में समान कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। जिसमें बैक पैनल पर 50MP का प्राइमरी और 2MP अन्य लेंस वाला डुअल कैमरा हो सकता है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा लगाया जा सकता है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
Oppo K13 Turbo और Turbo Pro के बीच का मुख्य अंतर इनके प्रोसेसर और कूलिंग मैकेनिज्म में हो सकता है। जहां Oppo K13 Turbo में MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है। बड़े मॉडल Oppo K13 Turbo Pro में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर मिल सकता है, जो कि एक सब-फ्लैगशिप लेवल SoC है। इसके साथ Turbo Pro में एक्टिव कूलिंग फैन भी शामिल किया जा सकता है। जो गेमिंग और हेवी मल्टीटास्किंग के दौरान डिवाइस की परफॉर्मेंस को बनाए रखने में मदद करेगा। एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, यह फैन सीधे कैमरा मॉड्यूल के अंदर इंटीग्रेट किया जा सकता है।
डिजाइन और कलर्स
डिजाइन के मामले में दोनों मॉडल तीन रंगों में उपलब्ध हो सकते हैं। Oppo K13 Turbo फोन Knight White, Black Warrior और First Purple में आ सकता है। जबकि Oppo K13 Turbo Pro डिवाइस Knight Silver, Black Warrior और First Purple में आ सकता है।
बता दें कि कुछ हफ्तों पहले Oppo K13 Turbo के Purple कलर वैरियंट की एक कथित लाइव इमेज भी ऑनलाइन लीक हुई थी जिसमें फोन का डिजाइन देखा गया था। लीक इमेज में फोन के पिछले हिस्से में RGB लाइट्स के साथ एक मिनी फैन दिखाई दे रहा है। यह डिजाइन न सिर्फ इसे “Turbo” ब्रांडिंग के अनुकूल बनाता है, बल्कि स्मार्टफोन में थर्मल परफॉर्मेंस को भी नया आयाम देता है।
अन्य फीचर्स
Oppo K13 Turbo और Oppo K13 Turbo Pro स्मार्टफोंस में सामान्य से बड़ी बैटरी दी जा सकती है, हालांकि सटीक बैटरी साइज की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। इसके अलावा, Turbo Pro वैरियंट में कुछ और प्रीमियम फीचर्स भी दिए जाने की उम्मीद है जिसमें RGB लाइटिंग, IPX8 वाटर रेजिस्टेंस तकनीक, प्लास्टिक मिड-फ्रेम, शॉर्ट-फोकस ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर आदि।(सोर्स)













