
ओप्पो ने अपने आगामी के-सीरीज स्मार्टफोन की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। इसे OPPO K13x 5G नाम से भारतीय बाजार में 23 जून को लॉन्च किया जाएगा। खास बात यह है कि डिवाइस 15,000 रुपये से कम की रेंज में आएगा। इसमें ब्रांड द्वारा मिलिट्री ग्रेड रेटिंग, 6000mAh बैटरी, 45वॉट फास्ट चार्जिंग मीडियाटेक Dimensity प्रोसेसर जैसी कई खूबियां मिलेंगी। आइए, आगे आपको पेश होने की तारीख और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस विस्तार से बताते हैं।
OPPO K13x 5G लॉन्च डेट
- ओप्पो ने आधिकारिक तौर पर लॉन्च टीजर जारी करते हुए कंफर्म किया है कि OPPO K13x 5G 23 जून 2025 को लॉन्च किया जाएगा।
- लॉन्च के समय की बात करें तो आप नीचे दी गई टीजर इमेज में देख सकते हैं कि इसे दोपहर 12 बजे एंट्री मिलेगी।
- यह ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट के जरिए उपलब्ध होगा। इसके साथ ही अन्य रिटेल आउटलेट्स पर भी बिकेगा।
- कीमत को लेकर ब्रांड ने पुष्टि की है कि OPPO K13x 5G को दमदार 5जी फोन के रूप में 15,000 रुपये से भी कम कीमत में पेश किया जाएगा।
- OPPO K13x 5G फोन Midnight Violet और Sunset Peach जैसे शानदार शेड्स में आएगा।

OPPO K13x 5G के स्पेसिफिकेशंस
- OPPO K13x 5G फोन में MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर होगा। जो 6nm आर्किटेक्चर पर बना है और बेहतरीन मल्टीटास्किंग, गेमिंग और बैटरी एफिशिएंसी सुनिश्चित करता है। चाहे आप ऑनलाइन क्लासेज अटेंड करें, गेम खेलें या मूवी देखें, यह फोन हर मौके पर आपको अच्छा अनुभव दे सकता है।
- OPPO K13x 5G में कंपनी द्वारा 4जीबी और 6जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज मिलेगा। इसके साथ रैम एक्सपेंशन तकनीक भी दी जाएगी।
- ब्रांड के अनुसार OPPO K13x भारत में बनाया गया है और इसे 1.4 मीटर की ऊंचाई से ग्रेनाइट पर गिरा कर, पानी से स्प्रे कर और अन्य कठिन टेस्टिंग के बाद मार्केट में लाया जा रहा है।
- AI LinkBoost 2.0 के 360° एंटीना सिस्टम के चलते नेटवर्क लो सिग्नल एरिया में भी मजबूत रहता है। इसके अलावा, Glove Touch और Splash Touch फीचर की मदद से यह फोन बारिश, पसीने या दस्तानों के साथ भी स्मूद चलेगा।
- OPPO K13x 5G में आपको 120Hz अल्ट्रा-ब्राइट डिस्प्ले 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ मिलेगा।
- कैमरा के मामले में 50MP का AI डुअल कैमरा सेटअप होगा। जिसमें AI Eraser, Unblur, Clarity Enhancer और Reflection Remover जैसे फीचर्स होंगे। साथ ही, AI Summary, AI Studio, Google Gemini जैसे स्मार्ट टूल्स आपके कंटेंट और प्रोडक्टिविटी को अगले स्तर तक ले जा सकते हैं।
- OPPO K13x 5G में आपको 6000mAh की बैटरी दी जाएगी। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी 1700 चार्ज साइकिल के बाद भी 80% से ज्यादा क्षमता बनाए रखेगी। साथ ही इसमें 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग मिलेगी। जो फोन को सिर्फ 21 मिनट में 30% और 91 मिनट में 100% तक चार्ज कर देगी।
- ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में नया ColorOS 15 दिया जाएगा। जो क्लीनर UI, स्मूथ एनिमेशन और स्मार्ट यूटिलिटी फीचर्स के साथ मिलेगा।
- OPPO K13x 5G को एयरोस्पेस-ग्रेड AM04 एल्युमिनियम अलॉय से बनाया गया है और इसमें 360° डैमेज-प्रूफ आर्मर बॉडी दी गई है। Crystal Shield ग्लास, स्पॉन्ज शॉक एब्जॉर्प्शन सिस्टम और IP65 वाटर व डस्ट रेजिस्टेंस के साथ यह फोन SGS गोल्ड ड्रॉप सर्टिफिकेशन और MIL-STD 810H मिलिट्री ग्रेड पास करता है।












