6820mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है OPPO K13x 5G फोन, इसी महीने होगा इंडिया में लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/04/oppo-k13-5g-sale-india-price-offers-details.jpg
Highlights

91मोबाइल्स द्वारा पहले ही खुलासा किया जा चुका है कि ओपो कंपनी इंडिया में अपना लो बजट स्मार्टफोन OPPO K13x 5G लेकर आने वाली है। हमारे द्वारा फोन बॉक्स की फोटो और इसके रैम व स्टोरेज वेरिएंट शेयर किए जाने के बाद अब ओपो के13एक्स से जुड़ा लीक भी सामने आ गया है। इस लीक में अपकमिंग ओपो 5जी फोन की स्पेसिफिकेशन्स शेयर की गई है जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं।

OPPO K13x 5G स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले : लीक के बताया गया है कि यह 5जी ओपो मोबाइल 6.67-इंच की बड़ी स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। फोन में पंच-होल स्टइाल वाली फुलएचडी+ डिस्प्ले दी जा सकती है जिसके लिए एमोलेड पैनल पर इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। वहीं हमें उम्मीद है कि इसमें 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है।

परफॉर्मेंस : OPPO K13x 5G फोन में प्रोसेसिंग के​ लिए स्नेपड्रैगन 6 जेन 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर ​दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। यह मोबाइल सीपीयू 1.8GHz से लेकर 2.3GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इस फोेन को एंड्रॉयड 15 पर लाया जा सकता है और इसमें LPDDR4x RAM और UFS 2.2 Storage देखने को मिल सकती है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए इस मोबाइल को डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। लीक के अनुसार इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जा सकता है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर मिलने की उम्मीद है। वहीं इसके फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल सकता है।

बैटरी : OPPO K13x 5G स्मार्टफोन में पावर बैकअप के लिए तगड़ी 6,820एमएएच बैटरी दी जा सकती है। बताते चलें कि ओपो के13 5जी फोन 7,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं लीक के अनुसार के13एक्स 5जी फोन की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है।

OPPO K13 5G प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

कीमत : ओपो के13 5जी फोन भारतीय बाजार में 8जीबी रैम पर सेल के लिए उपलब्ध है। इसके 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 17,999 रुपये है और 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट का रेट 19,999 रुपये है।

डिस्प्ले : OPPO K13 5G में 1080 x 2400 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 394PPI पिक्सल डेंसिटी के साथ 1200nits की पीक ब्राइटनेस​ मिलती है।

परफॉर्मेंस : ओपो के13 5जी फोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर पर काम करता है। वहीं गेमिंग के दौरान फोन गर्म न हो इसके लिए 5700mm² वैपर चैंबर और 6000mm² ग्रेफाइट कूलिंग सिस्टम भी लगाया गया है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए इस ओपो 5जी फोन में एफ/1.85 अपर्चर वाला 50MP मेन बैक सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP Sony IMX480 फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए OPPO K13 5G फोन तगड़ी 7,000mAh बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं इसे तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल में 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।

फीचर्स : यह मोबाइल ColorOS 15 पर चलता है। इसके साथ 2 साल की OS अपडेट और 3 साल की सिक्योरिटी अपडेट मिलती है। यह फोन IP65 रेटिंग के साथ आता है। इसमें Bluetooth 5.2 और IR ब्लास्टर दिया गया है।

OPPO K13 5G Price
Rs. 22,999
Go To Store
See All Prices
See Full Specs