
OPPO ने अपनी K14 Series के दो स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। यह नई कीमतें 10 अगस्त से लागू हो गई हैं। अपडेटेड प्राइस लिस्ट के अनुसार Oppo K14X 5G और Oppo K14 5G के अलग-अलग RAM और स्टोरेज वैरियंट की कीमत में 1,000 रुपये से लेकर 2,000 रुपये तक का इजाफा हुआ है। ऐसे में अगर आप OPPO K14 श्रृंखला के ये फोंस खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अब इसके लिए पहले से ज्यादा कीमत चुकानी होगी। आइए, आगे आपको पूरी डिटेल्स देते हैं।
OPPO K14X की नई कीमत
OPPO K14X के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत पहले 16,999 रुपये थी, जिसे अब बढ़ाकर 17,999 रुपये कर दिया गया है। इसी तरह 4GB RAM +128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 18,999 रुपये से बढ़कर 19,999 रुपये हो गई है।
Oppo K14X के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरियंट पर 2,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसकी कीमत अब 20,999 रुपये के बजाय 22,999 रुपये हो गई है।
OPPO K14 की नई कीमत
OPPO K14 के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत में 2,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। यह मॉडल पहले 21,999 रुपये में उपलब्ध था, लेकिन अब इसकी कीमत 23,999 रुपये हो गई है। वहीं, 6GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 24,999 रुपये से बढ़कर 25,999 रुपये हो गई है। जबकि सीरीज के टॉप वैरियंट यानी 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत में भी 1,000 रुपये का इजाफा हुआ है। इसकी कीमत अब 27,999 रुपये के बजाय 28,999 रुपये हो गई है।
OPPO K14x 5G के स्पेसिफिकेशंस
OPPO K14x 5G फोन में 1570 x 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली 6.75-इंच की एचडी+ स्क्रीन दी गई है। जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 256ppi और 1125nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है।
OPPO K14x 5G फोन Android 16 आधारित ColorOS पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर लगा है जिसके साथ Trinity Engine भी दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें 6500mAh बैटरी लगाई गई है। वहीं, मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। जिसके साथ Reverse चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
फोटोग्राफी के लिए लिए ओपो के14एक्स 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/2.2 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।
OPPO K14 5G के स्पेसिफिकेशंस
OPPO K14 5G फोन में 1570 × 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली 6.75-इंच की एचडी+ स्क्रीन दी गई है। जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1125nits हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है।
प्रोसेसिंग के लिए OPPO K14 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह मोबाइल 7000mAh बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं, मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है।
फोटोग्राफी के लिए ओपो के14 5जी स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल Monochrome लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इसके अलावा मोबाइल को पानी से बचाने के लिए IP69 रेटिंग दी गई है।
कीमत बढ़ने के बाद OPPO K14 Series के मॉडल्स अपने पुराने प्राइस से महंगे हो गए हैं। ऐसे में फोन लेने से पहले दूसरे स्मार्टफोंस से कीमत और फीचर्स की तुलना करना बेहतर रहेगा। हम आपको आगे भी कीमत में बदलाव होने पर डिटेल्स देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।











