
OPPO K14 सीरीज में एक नए स्मार्टफोन OPPO K14 Lite की एंट्री हो सकती है। क्योंकि फोन को Google Play Console की Supported Devices लिस्ट में देखा गया है। खास बात यह है कि लिस्टिंग में दिया गया डिवाइस कोड OPPO के मौजूदा OPPO A6c से मिलता है। इससे लगता है कि K14 Lite को कुछ ग्लोबल मार्केट में A6c के रीब्रांडेड वर्जन के तौर पर पेश किया जा सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
OPPO K14 Lite लिस्टिंग
टेक आउटलुक के अनुसार Google Play Console की Supported Devices लिस्ट में OPPO K14 Lite को मॉडल नंबर CPH3007 और डिवाइस कोड OP632F के साथ देखा गया है। इस लिस्टिंग से फोन के प्रोसेसर, RAM, डिस्प्ले, कैमरा या बैटरी से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है।
इस लिस्टिंग की सबसे खास बात इसका OP632F डिवाइस कोड है। यही कोड OPPO A6c के साथ भी देखा गया है। OPPO A6c भारत में 4G स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च हो चुका है। इसलिए माना जा रहा है कि OPPO K14 Lite इसका रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। हालांकि, अभी इसे पक्का नहीं कहा जा सकता है और आगे की लिस्टिंग का इंतजार करना बेहतर होगा।
Oppo A6c स्पेसिफिकेशंस
Oppo A6c में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 900 निट्स पीक ब्राइटनेस और 90.5 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो मिलता है। यह फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रह सकता है।
परफॉरमेंस के लिए Oppo A6c स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Mali-G57 GPU मिलता है। फोन में 4GB LPDDR4x RAM और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए Oppo A6c में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Oppo A6c में 7,000mAh की बड़ी बैटरी है। इसके साथ 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.2, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
आखिर में बताते चलें कि फिलहाल OPPO ने K14 Lite को लेकर लॉन्च की जानकारी नहीं दी है। आने वाले दिनों में डिवाइस से जुड़ी और डिटेल्स सामने आ सकती हैं। इसलिए आगे के अपडेट का वेट करना होगा। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।











