
OPPO ने कल अपनी काबिलियत का प्रदर्शन करते हुए टेक मंच पर एक साथ तीन नई टेक्नोलॉजी को पेश किया है। कंपनी की ओर से 65W SuperVOOC 2.0 तकनीक, 30W Wireless VOOC Flash Charge तकनीक और VOOC Flash Charge 4.0 तकनीक को ऑफिशियली लॉन्च कर दिया गया है। OPPO यह पहले की बता चुकी है कि 65W SuperVOOC 2.0 को सबसे पहले Reno Ace स्मार्टफोन में लाया जाएगा। वहीं अब कंपनी की ओर से यह घोषणा भी कर दी गई है कि VOOC 4.0 तकनीक को ओपो के सीरीज़ के आगामी स्मार्टफोन OPPO K5 के साथ बाजार में उतारा जाएगा।
OPPO K5 के नाम का खुलासा करते हुए कंपनी ने ईशारा कर दिया है कि यह स्मार्टफोन बेहद जल्द टेक मंच पर दस्तक देगा। गौरतलब है कि OPPO K5 कंपनी की के सीरीज़ में लॉन्च हुए OPPO K3 स्मार्टफोन को उन्नत वर्ज़न होगा। कंपनी की ओर से OPPO K5 स्मार्टफोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी ज्यादा जानकारी तो नहीं दी गई है लेकिन यह पुख्ता हो गया है कि OPPO K5 स्मार्टफोन VOOC 4.0 फास्ट चार्ज तकनीक से लैस होकर मार्केट में कदम रखेगा।
Just announced:
65W SuperVOOC 2.0
30W wireless VOOC
VOOC 4.0— Brian Shen (@BrianShenYiRen) September 17, 2019
OPPO K5
फोन में मौजूद VOOC 4.0 तकनीक की बात करें तो यह तकनीक 30वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। बता दें कि इंडिया में मौजूद Xiaomi का हाईएंड स्मार्टफोन Redmi K20 Pro 27वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। VOOC 4.0 को लेकर OPPO ने बताया है कि इस तकनीक के चलते 4,000एमएएच बैटरी वाले स्मार्टफोन को सिर्फ 30 मिनट में 67 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा। इसी तरह 73 मिनट में यह बैटरी फुल 100 प्रतिशत चार्ज हो जाएगी। यह भी पढ़ें : OnePlus 7T का ऑफिशियल रेंडर पहली बार आया सामने, ट्रिपल रियर कैमरा से होगा लैस
OPPO ने VOOC 4.0 को इस तकनीक के पहले वाले वर्ज़न यानि VOOC 3.0 से 12 प्रतिशत फास्ट बताया है। वहीं साथ ही VOOC 4.0 तकनीक के साथ जरिये चार्जिंग के दौरान फोन की बैटरी और तापमान को भी संतुलित रखा जा सकेगा। ओपो की स्टेटमेंट को देखते हुए यह माना जा सकता है कि OPPO K5 में 4,000एमएएच के अधिक पावर वाली बैटरी देखने को मिलेगी।
OPPO Reno Ace
कंपनी के वाइस प्रेजिडेंट ने OPPO Reno Ace स्मार्टफोन के नाम का खुलासा करते यह तो बता दिया है कि अगले महीने से ही यह फोन मास प्रोडक्शन के लिए जाएगा। लेकिन इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स क्या होगी यह जानकारी अभी गुप्त ही रखी गई है। यह पुख्ता हो चुका है कि OPPO Reno Ace को कंपनी 65W SuperVOOC fast charging technology के साथ लॉन्च करेगी। आपको बता दें कि OPPO Reno Ace दुनिया का सबसे तेज चार्जिंग वाला स्मार्टफोन होगा।
गौरतलब है कि कुछ समय पहले ब्रायन ने एक फोन की फोटो भी शेयर की थी जिसे अब OPPO Reno Ace माना जा रहा है। फोटो में फोन के कर्व्ड बेजल लेस डिसप्ले पर बना दिखाया गया था जिसमें स्क्रीन के दोनों साईड बॉडी पार्ट नहीं था और डिसप्ले बैक पैनल की ओर कर्व्ड थी। इस फोटो में डिसप्ले का उपरी और नीचला हिस्सा भी अल्ट्रा स्लीम दिखाया गया था। फोन के फ्रंट पैनल पर कोई भी सेंसर, बटन व नॉच नहीं दी गई थी। यह भी पढ़ें : Xiaomi Redmi K20 Pro हो रहा है और भी ताकतवर, स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट पर लॉन्च होगा Exclusive Edition
OPPO Reno Ace को लेकर माना जा रहा है कि यह फोन एक प्रीमियम डिवाईस होगा जो फ्लैगशिप सेग्मेंट में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन में 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली डिसप्ले दी जा सकती है। वहीं चर्चा है कि OPPO Reno Ace को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन आने वाली 10 अक्टूबर को टेक मंच पर दस्तक देगा।





















