
OPPO होम मार्केट चीन में 20 अक्टूबर को OPPO K9s और Oppo K9 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा। इससे पहले ओप्पो ने चीन में K सीरीज के स्टेंडर्ड फोन OPPO K9 को लॉन्च किया था। Oppo K9s स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले ओप्पो ने एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है जिसमें अपकमिंग OPPO K9s स्मार्टफोन का डिज़ाइन रिवील होता है। ओप्पो का यह अपकमिंग स्मार्टफोन 5000mAh बैटरी और 30W VOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही Oppo K9s स्मार्टफोन को Snapdragon 778G चिपसेट, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जाएगा। इस फोन में 64 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियल सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz होगा।
OPPO K9s प्रोमो वीडियो
OPPO K9s स्मार्टफोन के प्रोमो वीडियो से पता चलता है कि यह स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन मैजिक पर्पल क्विकसेंड और ऑब्सिडियन वॉरियर कलर एडिशन में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही पिछले हफ़्ते लीक रिपोर्ट्स की माने तो यह फ़ोन निऑन सिल्वर ह्यू कलर में भी पेश किया जाएगा। इसके साथ ही डिज़ाइन की बात करें तो ओप्पो के इस फ़ोन के टॉप में माइक्रोफ़ोन दिया गया है। इसके साथ ही दाएं फ़्रेम में SIM स्लॉट और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं। इसके साथ ही दाएं ओर ही पावर बटन भी दिया गया है जिसमें फिंगरप्रिंट भी दिया गया है। फोन के बॉटम में 3.5mm ऑडियो जैक, USB-C पोर्ट, माइक्रोफ़ोन और स्पीकरग्रिल दिया गया है।
OPPO K9s स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)
OPPO K9s स्मार्टफोन में 6.59-इंच का LTPS FHD+ 120Hz स्क्रीन दिया जा सकता है। इसके साथ ही ओप्पो का यह फोन Snapdragon 778G चिपसेट, 5000mAh बैटरी और 30W चार्जिंग के साथ पेश किया जाएगा। ओप्पो का यह फोन Android 11 पर आधारित ColorOS पर रन करेगा। यह भी पढ़ें : Apple के लिए iPhone बनाने वाली कंपनी Foxconn ने लॉन्च किए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स
कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन के रियर पैनल में 64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। ओप्पो का यह स्मार्टफोन 6 GB RAM + 128 GB स्टोरेज और 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें : Google Pixel 6 Pro स्मार्टफ़ोन के लॉन्च से पहले लीक हुआ एडवरटाइजमेंट वीडियो, जानें क्या होंगी खूबियां
लेटेस्ट वीडियो : Samsung A52S 5G vs M52 vs M42 vs M32: कौन है दमदार
News Source – Gizmochina




















