Google Pixel 6 Pro स्मार्टफ़ोन के लॉन्च से पहले लीक हुआ एडवरटाइजमेंट वीडियो, जानें क्या होंगी खूबियां

Join Us icon

Google Pixel 6 और Pixel 6 Pro स्मार्टफ़ोन के लॉन्च से पहले इतने सारे लीक सामने आ चुके हैं कि यह लीक का रिकॉर्ड बना चुका है। अब Pixel 6 Pro और Pixel 6 स्मार्टफ़ोन के लॉन्च से ठीक एक दिन पहले ऑनलाइन एक वीडियो सामने आया है जो कि अपकमिंग Pixel 6 Pro का एडवरटाइजमेंट कमर्शियल वीडियो है। इस वीडियो में Google Pixel 6 Pro के कई सारे फीचर बताए गए हैं। हालांकि गूगल पिक्सल 6 सीरीज के लॉन्च से पहले कई सारे लीक रिपोर्ट्स इनकी पुष्टी हो चुकी है।

अपकमिंग Google Pixel 6 Pro स्मार्टफ़ोन के लीक एडवरटाइजमेंट वीडियो में Google Tensor चिपसेट को हाइलाइट किया गया है। इस चिपसेट के साथ आने वाला यह पहला स्मार्टफोन है। यह चिपसेट गूगल ने तैयार किया है। इसके साथ ही यह चिपसेट गूगल पिक्सल स्मार्टफोन को न सिर्फ बेहतर ऑप्टिमाइजेशन ऑफर करता है बल्कि फोन को लंबे समय के लिए सॉफ्टवेयर सपोर्ट भी ऑफर करेगा। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि Pixel 6 Pro और Pixel 6 स्मार्टफोन में कंपनी चार साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट्स ऑफर करेगी। इसके साथ ही कंपनी 5 साल तक सिक्योरिटी पैच का अपडेट दे सकती है। इस वीडियो से पता चलता है कि फ़ोन में लाइव ट्रांसलेट फ़ीचर दिया जाएगा, जो इमेज, ऑडियो और वीडियो पर काम करेगा।

Google Pixel 6 Pro स्मार्टफोन का वीडियो @snoopytech ने शेयर किया है। इस वीडियो में जैसा कि हमने बताया कि कंपनी ने अपना कस्टम चिपसेट Google Tensor को टीज किया है। इसके साथ ही वीडियो में Magic Eraser फीचर्स को भी टीज किया है जिससे यूजर्स बैकग्राउंड से ऑब्जेक्ट को डिलीट कर पाएंगे। फोन में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया गया है। इसके साथ ही गूगल के इस फोन में इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी हब का सपोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : Realme Q3s स्मार्टफोन की क़ीमत हुई लीक, Snapdragon 778G SoC, 48 MP कैमरा और 5000mAh बैटरी से होगा लैस

Google Pixel 6 series कीमत

ट्विटर यूजर Evan Lei ने अपकमिंग Pixel 6 series के लॉन्च से पहले Target स्टोर पर लिस्ट कीमत को रिवील किया है। Google Pixel 6 स्मार्टफोन का 128GB वेरिएंट को 599 डॉलर (करीब 45,900 रुपए) में पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही Google Pixel 6 Pro का 128GB वाले वेरिएंट को 898 डॉलर (करीब 67,500 रुपये) में ख़रीदा जा सकता है। वहीं एक और रिपोर्ट में Pixel 6 Pro स्मार्टफोन की UK की कीमत टिपस्टर रोलेंड क्वॉन्डट ने शेयर किए है जो Amazon UK की वेबसाइट पर लिस्ट किए गए है। इस फोन का 128GB स्टोरेज ऑप्शन को 849 GBP (करीब 87,800 रुपये) और 256GB मॉडल को 949 GBP (करीब 98,100 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। टिपस्टर ने दावा किया है कि Pixel 6 और Pixel 6 Pro की UK में बिक्री 1 नवंबर से शुरू होगी। यह भी पढ़ें: ICC T20 World Cup 2021 : India vs England दुबई में होगा मुकाबला, फ्री में ऐसे देख पाएंगे मैच की live streaming

लेटेस्ट वीडियो : Samsung A52S 5G vs M52 vs M42 vs M32: कौन है दमदार

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here