Apple के लिए iPhone बनाने वाली कंपनी Foxconn ने लॉन्च किए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स

Join Us icon

इलेक्ट्रिक व्हीकल (Electric vehicles) सिर्फ पारंपरिक ऑटो कंपनियों नहीं बल्कि कई टेक कंपनियां भी लॉन्च कर रहे हैं। नई कंपनियां दमदार फीचर्स के साथ ग्राहकों को आकर्षित करती है। ऐसे में दुनियाभर के स्टार्टअप इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च कर दशकों से ऑटो मार्केट में राज कर रही कंपनियों के लिए चुनौती खड़ी कर दी है। ऑटो कंपनियों के साथ टेक और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियां इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। अब लेटेस्ट फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक वाहनों की रेंज लॉन्च की है।

ताइवान की कंपनी Foxconn दुनिया की सबसे बड़ी iPhone असेंबलिंग कंपनी है। दुनियाभर के कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक स्पेस में फॉक्सकॉन काफ़ी विश्वसनीय है। इलेक्ट्रिक व्हीकल की दुनिया में फॉक्सकॉन की एंट्री को एक विस्तारवादी कदम के रूप में देखा जा रहा है। फॉक्सकॉन ने अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी और सेडान मॉडल से पर्दा हटा दिया है।

लेकिन यह भी स्पष्ट किया कि वह अपने ब्रांड के तहत ग्राहकों को बेचने के बजाय ऑटोमोटिव ग्राहकों के लिए निर्माण करने की योजना बना रही है। फॉक्सकॉन ने साफ़ किया है कि वह ऑटोमेटिव व्हीकल के लिए अपना ब्रांड लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी का कहना है कि हम शहर में नए बच्चे नहीं हैं। Foxconn के चेयरमैन यंग ली का कहना है कि हमने धीरे-धीरे एक ईवी सप्लाई चैन का निर्माण किया है और ईवी हार्डवेयर को पेश किया है। यह भी पढ़ें : Google Pixel 6 Pro स्मार्टफ़ोन के लॉन्च से पहले लीक हुआ एडवरटाइजमेंट वीडियो, जानें क्या होंगी खूबियां

Foxconn का इलेक्ट्रिक व्हीकल सेग्मेंट में एंट्री करना एप्पल की ऑटोमेटिव प्रोजेक्ट के लिए बहुत महत्वपूर्ण हो सकता है। एप्पल को लेकर पिछले कई समय से इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। Apple को लेकर कहा जा रहा है कि कंपनी iCar लॉन्च करने की प्लानिंग करने पर विचार कर रह है। ऐसे में Apple के साथ अच्छा संबंध होने के कारण Foxconn को बेनिफिट हो सकता है। यह भी पढ़ें : ICC T20 World Cup 2021 : India vs England दुबई में होगा मुकाबला, फ्री में ऐसे देख पाएंगे मैच की live streaming

लेटेस्ट वीडियो : Samsung A52S 5G vs M52 vs M42 vs M32: कौन है दमदार

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here