
कुछ दिन पहले ही जानकार आई थी कि Oppo 125 वॉट चार्जिंग वाला फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। वहीं अब खबर यह है कि ओपो के साथ ही Realme और Oneplus भी अपने कुछ फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं जिनमें 125 वॉट की सुपर फास्ट चार्जिंग होगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले साल की पहली तिमाही में Oppo Find X4 को लॉन्च करने वाला है और इस फोन में 125 वॉट की चार्जिंग होगी। इसके अलावा 2022 की पहली तिमाही में Oppo Reno 8 और Oneplus 10 सीरीज के फोन में आपको 125 वॉट का फास्ट चार्जिंग वाले फोन देखने को मिलेंगे। इतना ही नहीं ओपो सब ब्रांड Realme का भी नाम इस कड़ी में शामिल है। कंपनी कुछ फोन पेश कर सकती है जिसमें 125 वॉट की सुपर फास्ट चार्जिंग होगी।
Realme GT 2 Pro, Find X4 series, OnePlus 10 Pro, OPPO N series phone, Reno 8 Pro to feature 125W fast charging. pic.twitter.com/AnwtIz4Bog
— Mukul Sharma (@stufflistings) November 12, 2021
इन फोंस को लेकर आज प्रमुख टिप्सर मुकुल शर्मा ने एक ट्विट भी किया है जिसमें चीनी सोशल नेटवर्किंग साइट वीबो की एक स्क्रीन शॉट है और उसमें 125 वॉट चार्जिंग के साथ लॉन्च होने वाले फोंस की लिस्ट दी गई है। इस लिस्ट में ओपो Find X4, Realme GT 2 Pro, Oneplus 10, Oppo Reno 8 और Oppo के नए N सीरीज के फोन का नाम शामिल है। इसे भी पढ़ें: MediaTek-Jio ने लॉन्च किया 12.5 लाख रुपये इनाम वाला BGMI टूर्नामेंट, Gaming Masters के दूसरे सीज़न के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
हालांकि यहां बताना जरूरी है कि इस साल ओपो ने Remo 6 सीरीज को लॉन्च किया था और आशा थी कि कंपनी अगले साल रेनो 7 को लॉन्च करेगी। परंतु इस स्क्रीन शॉट को देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी 7 सीरीज को छोड़ कर सीधा Reno 8 मॉडल को लॉन्च करने का प्लान कर रही है। इसे भी पढ़ें: Oppo Reno6 Lite स्मार्टफोन का डिजाइन हुआ लीक, 48MP ट्रिपल रियर कैमरा और पंच होल डिस्प्ले के साथ होगा लॉन्च
लेटेस्ट वीडियो देखें: Oppo F19s: Full Detailed Review After One Month | Pros & Cons
125 वॉट के फास्ट चार्जिंग की बात की जाए तो इससे मोबाइल यूजर्स को एक नई ताकत मिलेगी। क्योंकि अब तक जो परिणाम सामने आए हैं उसके अनुसार 125 वॉट चार्ज के माध्यम से 5,000 एमएएच बैटरी वाले फोन सिफ्र 21 मिनट में ज़ीरो से 100 परसेंट तक चार्ज हो जाएंगे।




















