
OPPO कथित तौर पर अपने नए फ्लैगशिप टैबलेट OPPO Pad 4 Pro पर काम कर रहा है, जो पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च हुए Pad 3 Pro का सक्सेसर होगा। OPPO Pad 4 Pro के Find X8 Ultra के साथ चीन में डेब्यू करने की उम्मीद है। यह टैबलेट इस महीने की शुरुआत में 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म पर देखा गया था और अब Geekbench बेंचमार्किंग डेटाबेस पर भी लिस्ट हुआ है, जिससे इसके मुख्य हार्डवेयर स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है।
OPPO Pad 4 Pro के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस (गीकबेंच)
- OPPO Pad 4 Pro को Geekbench पर मॉडल नंबर OPD2409 के साथ लिस्ट किया गया है। यह चीन के 3C प्लेटफार्म पर दिखे मॉडल नंबर से मेल खाता है।
- लिस्टिंग में ‘sun’ कोडनेम वाला मदरबोर्ड और ‘walt’ गवर्नर का जिक्र किया गया है।
- प्रोसेसर कॉन्फिग्रेशन में छह कोर 3.53GHz पर और दो कोर 4.32GHz पर क्लॉक किए गए हैं। लिस्टिंग के सोर्स कोड में Adreno 830 GPU का जिक्र किया गया है।
- यह संकेत देता है कि यह Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर वाला हो सकता है। जबकि ब्रांड का पूर्व मॉडल OPPO Pad 3 Pro Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के साथ आया था।
- गीकबेंच के अनुसार, ओप्पो पैड 4 प्रो में 16 जीबी रैम होगी और हम लॉन्च के समय और भी विकल्प मिलने की उम्मीद कर सकते हैं।
- सॉफ्टवेयर के लिहाज से, यह एंड्रॉइड 15 ओएस के साथ आएगा।
- ओप्पो पैड 4 प्रो ने सिंगल-कोर और मल्टी-कोर टेस्ट के नतीजों में क्रमशः 2,633 और 7,779 अंक हासिल किए हैं।
OPPO Pad 4 Pro के बारे में अब तक हम जो जानते हैं:
- ओप्पो पैड 4 प्रो के 3C सर्टिफिकेशन में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट का जिक्र है, जो पिछले मॉडल के 67W से अपग्रेड किया गया है।
- अफवाह है कि आने वाले इस फोन में 3.4K रिजॉल्यूशन वाला 13.2 इंच का डिस्प्ले और 10,000mAh की बैटरी यूनिट होगी।
- ओप्पो का सहयोगी ब्रांड वनप्लस भी कथित तौर पर वनप्लस पैड 2 प्रो पर काम कर रहा है। ग्लोबल बाजारों में यह पैड 4 प्रो का रीब्रांडेड वर्जन होने की उम्मीद है।
- याद दिला दें कि वनप्लस पैड 2 के स्पेसिफिकेशन पैड 3 प्रो जैसे ही हैं।
वनप्लस पैड 2 प्रो का ग्लोबल लॉन्च कब होगा इसके में डिटेल्स नहीं है लेकिन इसके पूर्व मॉडल को भारत में 42,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।









