OPPO ने ग्लोबल मार्केट में Apple को पिछाड़ते हुए दूसरे नंबर पर किया कब्जा : रिपोर्ट

Samsung, Huawei, और Apple कभी दुनिया में टॉप तीन स्मार्टफोन कंपनियां हुआ करते थे। अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के चलते Huawei इस रेस से ही बाहर हो गया। ऐसे में हुवावे की जगह लेने OPPO, Xiaomi, और OnePlus में रेस लगी है। तीनों कंपनियां हुवावे की जगह लेने के लिए लगातार कोशिश कर रही है। मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint Research का दावा है कि OPPO — जिसमें OPPO के सब-ब्रांड OnePlus और Realme भी शामिल हैं। तीनों का मई 2021 में स्मार्टफोन मार्केट में 16 प्रतिशत की हिस्सेदारी थी। ऐसे में ओप्पो सैमसंग के बाद दूसरे नंबर की सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी बन गई है।
OPPO ने साल 2013 में OnePlus की शुरुआत की थी। इसके बाद ओप्पो ने साल 2018 में शाओमी के सब ब्रांड रेडमी को टक्कर देने के लिए Realme नाम के ब्रांड को पेश किया था। लेटेस्ट रिपोर्ट की माने तो ग्लोबल मार्केट में Oppo की मार्केट में हिस्सेदारी 10 प्रतिशत की रही। इसके साथ ही Realme की मार्केट में हिस्सेदारी 5 प्रतिशत और वनप्लस की मार्केट की हिस्से 1 प्रतिशत की रही।
Counterpoint Research के सीनियर एनालिस्ट जेने पार्क ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि OPPO ग्लोबल मार्केट में दूसरी सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी बन गई है। ग्लोबल मार्केट में ओप्पो हुवावे के बाद दूसरा सबसे बड़ा चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी बनी है। इससे पहले हुवावे दूसरा बड़ा ब्रांड था जिसका सब ब्रांड Honor है। अमेरिकी प्रतिबंधों और AT&T के साथ करार खत्म होने के बाद हुवावे की मार्केट में हिस्सेदारी कम हो गई है। OPPO की अमेरिकी मार्केट में टेलीकॉम कंपनी Verizon और वनप्लस की पार्टनरशिप T-Mobile के साथ है।
अमेरिकी कंपनी Apple इससे पहले स्मार्टफोन मार्केट में दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है। जिसे ओप्पो ने पीछे छोड़ते हुए तीसरे नंबर पर धकेल दिया है। ग्लोबल मार्केट में एप्पल की हिस्सेदारी 15 प्रतिशत की है। इससे पहले 2021 की शुरुआत में एप्पल की हिस्सेदारी 16 प्रतिशत की थी। हालांकि, यह होना भी था क्योंकि एप्पल ने नंवबर के बाद से कोई भी स्मार्टफोन लॉन्च नहीं किया है। इसके साथ ही कंपनी अपकमिंग iPhone 13 series को इस साल के अंत तक लॉन्च करेगी। Xiaomi की ग्लोबल मार्केट में हिस्सेदारी 14 प्रतिशत की है और यह चौथे नंबर पर है। हाल में ही Canalys की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि Xiaomi ने ऐप्पल को पिछाड़ते हुए दूसरे नंबर पर कब्जा कर लिया है।