200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी से लैस OPPO Reno 16t चीन में लॉन्च, जानें कीमत

Join Us icon

OPPO ने चीन में अपना नया स्मार्टफोन OPPO Reno 16t लॉन्च कर दिया है। इसमें 200MP कैमरा, 6700mAh की बड़ी बैटरी और MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने इसे 12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज के साथ बाजार में उतारा है। खास बात यह है कि Reno 16T मौजूदा Reno 16 से मिलता-जुलता ही है और इसकी कीमत 200 युआन ज्यादा है। आइए, आगे कीमत और स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।

OPPO Reno 16t के स्पेसिफिकेशंस

OPPO Reno 16t में 6.32-इंच फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 2640×1216 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 460ppi पिक्सल डेंसिटी मिल जाती है। यही नहीं डिस्प्ले पर 1.07 बिलियन कलर्स, 240Hz तक टच सैंपलिंग रेट और पीक ब्राइटनेस 1800 निट्स तक है। जबकि प्रमोशनल मटेरियल में 3600 निट्स तक सामने आई है।

परफॉरमेंस के लिए OPPO Reno 16t फोन में MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट दिया गया है। स्टोरेज के मामले में 12GB LPDDR5X/LPDDR5 रैम और 512GB तक UFS 3.1 तकनीक मिलती है। फोन में बाईं ओर एक AI Plus Key भी दिया गया है। जिसके जरिए Mind Space फीचर को एक्सेस किया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए OPPO Reno 16t में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें OIS के साथ 200MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके साथ 116-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और OIS सपोर्ट करने वाला 50MP टेलीफोटो कैमरा शामिल है।

OPPO Reno 16t का टेलीफोटो कैमरा 3.5x तक ऑप्टिकल जूम और 120x तक डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग, HDR रिकॉर्डिंग, डुअल-व्यू वीडियो और 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।

पावर बैकअप के लिए OPPO Reno 16t में 6700mAh की बैटरी दी गई है। फोन 80W SuperVOOC और 80W UFCS फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6, Bluetooth, NFC, USB Type-C और डुअल नैनो-SIM सपोर्ट मिलता है। सुरक्षा के लिए फोन में इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर है।

OPPO Reno 16t फोन की मोटाई 8.36mm तक है। जबकि वजन 191 ग्राम रखा गया है। कलर्स के हिसाब से थिकनेस में थोड़ा अंतर हो सकता है। ड्यूरेबिलिटी के लिए फोन को IP68/IP69K लेवल की वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंस मिलती है।

OPPO Reno 16t की कीमत

OPPO Reno 16T के 12GB+256GB वैरियंट की कीमत 3,699 युआन यानी इंडियन करेंसी के अनुसार करीब 52,819 रुपये है। फोन को Heartbeat, Galaxy Purple और Moonlight Black कलर में पेश किया गया है। इसका 16GB+512GB वैरियंट भी उपलब्ध है।

आखिर में आपको बताते चलें कि यह मॉडल ऑफलाइन मार्केट के लिए आया है। अगर आप चीन में हैं और मिड रेंज में नया स्मार्रफोन देख रहे हैं तो OPPO Reno 16t को चुन सकते हैं। ऐसे ही और टेक अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here