Exclusive : Oppo Reno 10 होगा लॉन्च, Reno 9 नहीं लॉन्च करेगी कंपनी

Join Us icon
Highlights

  • Oppo Reno 9 नहीं होगा लॉन्च
  • भारत में आएगा ओपो रेनो 10
  • फरवरी में लॉन्च की है तैयारी

पिछले महीने Oppo ने Reno 9 मॉडल को चीन में लॉन्च किया था और माना जा रहा था कि कंपनी इसे जल्द ही इंडिया में पेश कर सकती है। परंतु 91मोबाइल्स को इस बारे में एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है कि कंपनी रेनो 9 सीरीज को भारत में लॉन्च नहीं करने वाली है और सीधे OPPO Reno 10 सीरीज को पेश करेगी। हमें यह जानकारी प्रमुख टिप्सटर सुधांशु से मिली है जिन्होंने पहले भी कई टिप दिए हैं और वे सही साबित हुए हैं।

उन्होंने हमें बताया कि “कंपनी फरवरी के पहले या दूसरे सप्ताह में OPPO Reno 10 सीरीज को भारत में लॉन्च किया जाएगा जिसके लिए प्रमोशन भी इस महीने के आखिरी सप्ताह या फिर फरवरी के पहले सप्ताह से शुरू किया जा सकता है। हालांकि यह फोन रेनो 9 का रीब्रांडेड वर्जन होगा या फिर स्पेक्स नए होंगे इस बारे में फिलहाल जानकारी नहीं है।”

ओपो रेनो 10

  • अब तक Oppo Reno 10 Pro Plus के आए हैं लीक
  • डिजाइन है नया
  • OLED डिसप्ले से होगा लैस
  • 4700 mAh की बैटरी होने की उम्मीद
  • 50 MP सोनी कैमरा दिया जा सकता है

हाल में OPPO Reno 10 सीरीज की कुछ जानकारी भी लीक कुछ जानकारी भी लीक हुई थी जिसके अनुसार यह तो माना जा सकता है कि कंपनी इसे लेकर तैयारी कर रही है। अब तक जो लीक्स आए हैं उसके अनुसार Oppo Reno 10 Pro Plus पर काम कर रही है और इसका डिजाइन भी लीक हुआ है जिसके अनुसार यह देखने में रेनो 9 सीरीज से बिल्कुल अलग है। फोन के पिछले पैनल में आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा लेकिन जहां रेनो 9 में कैमरा ब्रैकेट चौकोर शेप में हैं वहीं नए डिजाइन में इसे सिलेंडर शेप में देखा जा सकता है। वहीं दो कैमरे के साथ एक पैरिस्कोप कैमरा देखा जा रहा है।

oppo-reno-10 pro-plus

रही बात स्पेसिफिकेशन की तो अब तक जो लीक आए हैं उसके अनुसार Oppo Reno 10 Prto Plus में आपको 50 MP का Sony IMX890 मेन सेंसर देखने को मिल सकता है जबकि दूसरा कैमरा 8 MP का अल्ट्रावाइड होने की उम्मीद है। पेरी स्कोप कैमरे को लेकर जो जानकारी आई है उसके अनुसार इस फोन में 2X ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट देखने को मिल सकता है।

वहीं ओपो रेनो 10 में डिसप्ले के लिए कंपनी OLED पैनल का उपयोग कर सकती है जो 1.5K रेजल्युशन के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट का हो सकता है। वहीं सिक्योरिटी के लिए फोन में आपको इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर देखने को मिल सकता है। रही बात बैटरी की तो अब तक जो जानकारी आई है उसके अनुसार यह फोन 4700mAh की बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है। हालांकि फिलहाल प्रोसेसर और डिसप्ले साइज को लेकर सूचना नहीं है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here