
Oppo आने वाली 28 अगस्त को इंडिया में एक बड़ा ईवेंट आयोजित कर रही है जिसके मंच से Reno 2 सीरीज़ को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी यह जानकारी पहले ही दे चुकी है कि Reno 2 सीरीज़ में कंपनी क्वॉड रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन लॉन्च करेगी जो 20X Zoom सपोर्ट करेगा। वहीं अब एक मीडिया रिपोर्ट में Oppo Reno 2 सीरीज़ में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोंस के नाम का खुलासा भी हो गया है। एमएसपी ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि 28 अगस्त को Oppo Reno 2 सीरीज़ में OPPO Reno 2, Reno 2Z और Reno ZF नाम से स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। इस रिपोर्ट में तीनों स्मार्टफोंस की स्पेसिफिकेशन्स भी बताई गई है जिनका खुलासा यहां किया गया है।
OPPO Reno 2
सामने आई रिपोर्ट की मानें तो OPPO Reno 2 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया जाएगा जो 6.5-इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करेगा। इस फोन को कंपनी इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक के साथ लॉन्च करेगी तथा फोन का फ्रंट पैनल गोरिल्ला ग्लास 6 व रियर पैनल गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड होगा। रिपोर्ट के अनुसार यह फोन 8जीबी रैम व 256जीबी स्टोरेज से लैस होगा जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट पर रन करेगा।
फोटोग्राफी के लिए Oppo Reno 2 में एफ/1.7 अपर्चर वाला 48-एमपी का प्राइमरी Sony IMX586 लेंस, 8-एमपी 116-डिग्री वाइड एंगल लेंस, 2x optical zoom क्षमता वाला 13-एमपी का तीसरा सेंसर और एक 2-एमपी का डेफ्थ सेंसर दिया जा सकता है। इसी तरह सेल्फी के फोन में 16-एमपी शार्कफिन पॉप-अप कैमरा दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार Oppo Reno 2 VOOC 3.0 फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करेगा।
OPPO Reno 2Z
Oppo Reno 2Z को लेकर लीक में कहा गया है कि यह डिवाईस 6.53-इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करेगा जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड होगी। यह मॉडल भी इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा। लीक के अनुसार Oppo Reno 2Z को 8जीबी रैम व 256जीबी मैमोरी पर लॉन्च किया जाएगा जो मीडियाटेक के हेलीयो पी90 चिपसेट पर रन करेगा।
इस फोन के बैक पैनल पर 48-एमपी का प्राइमरी Sony IMX586 सेंसर, 8-एमपी 119-डिग्री अल्ट्रावाइड लेंस के साथ ही दो 2-मेगापिक्सल के सेंसर दिए जाने की बात लीक में कही गई है। Oppo Reno 2Z में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। वहीं लीक के मुताबिक यह फोन भी VOOC 3.0 फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करेगा
OPPO Reno 2F
लीक में Oppo Reno 2F की ज्यादा स्पेसिफिकेशन्स तो नहीं बताई गई है लेकिन यह जरूर कहा गया है कि यह रेनो मॉडल भी क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जिसमें 48-मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL Bright GM1 सेंसर मौजूद रहेगा। लीक के अनुसार Oppo Reno 2 सीरीज़ के सभी स्मार्टफोंस में एंडरॉयड 9 पाई के साथ कलरओएस 6.1 दिया जाएगा जो एंडरॉयड 10 क्यू की अपडेट के साथ आएगा।
कीमत
Oppo Reno 2 सीरीज़ की कीमत की बात करें तो सामने आए लीक के मुताबिक Oppo Reno 2 की कीमत 35,000 रुपये के करीब हो सकती है। इसी तरह Oppo Reno 2Z को 25,000 रुपये के करीब तथा Oppo Reno 2F को 20,000 रुपये के करीब कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। बहरहाल सीरीज़ की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स व कीमत के लिए 28 अगस्त का इंतजार किया जा रहा है।























