OPPO Reno 6Z स्मार्टफोन Dimensity 800U चिपसेट, 64MP ट्रिपल रियर कैमरा के साथ लॉन्च, जानें खूबियां

Join Us icon

OPPO ने अपनी Reno 6 सीरीज़ का नया स्मार्टफ़ोन OPPO Reno 6Z को लॉन्च कर दिया है। ओप्पो ने कुछ दिन पहले ही भारत में OPPO Reno 6 और OPPO Reno 6 Pro को लॉन्च किया है। इससे पहले कंपनी ने सबसे पहले चीन में Reno 6 सीरीज़ के तीन स्मार्टफ़ोन OPPO Reno 6, OPPO Reno 6 Pro और OPPO Reno 6 Pro Plus को लॉन्च किया था। अब कंपनी इस सीरीज़ का चौथा स्मार्टफ़ोन OPPO Reno 6Z को लेकर आई है। OPPO Reno 6Z स्मार्टफ़ोन पिछले साल लॉन्च किए कंपनी के Reno 5Z का सक्सेसर है। Oppo Reno 6Z स्मार्टफोन में AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें कैमरा के लिए पंच होल डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 90.8 प्रतिशत है। ओप्पो के इस मिड रेंज स्मार्टफोन को 64 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा के साथ पेश किया गया है। यहां हम आपको Oppo Reno 6Z स्मार्टफ़ोन की स्पेसिफिकेशन्स, फ़ीचर्स और क़ीमत के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

OPPO Reno 6Z स्पेसिफिकेशन्स और फीचर

OPPO Reno 6Z स्मार्टफोन में 6.4 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन Full HD+, आस्पेक्ट रेश्यो 20:9, रिफ्रेश रेट 60Hz और पिक्सल डेनसिटी 409ppi और मैक्सिमम ब्राइटनेस 800 निट्स है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। इस फोन में पंच होल डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसकी मदद से 1080p वीडियो और 30 फ्रेम पर सेकेंड वीडियो स्टेबलाइजेशन सपोर्ट करता है।

Oppo Reno 6z

OPPO Reno 6Z स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। Reno 6Z स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया है। इस फोन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा सेंसर, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। कैमरा फीचर की बात करें तो रियर कैमरा 4K वीडियो शूट करते हैं। लेटेस्ट Reno 6Z स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित ColorOS 11.1 पर रन करता है। यह भी पढ़ें : ZTE Axon 30 स्मार्टफोन नए अंडर डिस्प्ले कैमरा के साथ 27 जुलाई को होगा लॉन्च, ये होंगी स्पेसिफिकेशन्स

OPPO Reno 6Z स्मार्टफोन में मीडियाटेक का Dimensity 800U चिपसेट के साथ 8GB की RAM के साथ पेश किया है। इसके साथ ही इस फोन में 5GB तक रैम एक्सपेंड कर सकते हैं। इस फोन में 128GB की स्टोरेज दी गई है। OPPO Reno 6Z स्मार्टफोन 4,310mAh बैटरी के साथ 30W VOOC 4.0 चार्जिंग दिया गया है। ओप्पो के इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.1, GPS, USB-C, और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। यह भी पढ़ें : OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन की लॉन्चिंग से पहले डिजाइन हुआ रिवील, जानें खास बातें

OPPO Reno 6Z कीमत

OPPO Reno 6Z स्मार्टफोन की कीमत का फिलहाल ऐलान नहीं किया गया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को सबसे पहले थाइलैंड में पेश किया है। OPPO Reno 6Z स्मार्टफोन की कीमत को लेकर जानकारी 21 जून को रिवील की जा सकती है। इस स्मार्टफोन को दो कलर स्टेलर ब्लैक और औरोरा में पेश किया जा सकता है।

लेटेस्ट वीडियो : कितना दमदार है Oppo Reno 6 Pro

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here