Oppo Reno 6z स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स, कम कीमत और दमदार होंगे फीचर्स

Join Us icon

OPPO इन दिनों अपकमिंग Reno 6Z स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। ओप्पो के इस स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि यह Reno 6 series को जॉइन करेगा। ओप्पो ने हाल में ही Reno 6 सीरीज को चीन में लॉन्च किया है। कंपनी ने इस सीरीज के तीन स्मार्टफोन – Oppo Reno6, Oppo Reno6 Pro, और Oppo Reno6 Pro+ को लॉन्च किया है। अब कहा जा रहा है कि इस सीरीज का चौथा स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। ओप्पो का यह स्मार्टफोन हाल में ही मलेशिया के SIRIM सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हुआ था जिससे इसकी कुछ स्पेसिफिकेशन्स सामने आई हैं। पॉपुलर टिपस्टर अभिशेक यादव ने अपकमिंग Oppo Reno 6Z स्मार्टफ़ोन को लेकर कुछ पेसिफिकेशन्स शेयर किए हैं।

Oppo Reno 6Z स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

टिपस्टर अभिशेक यादव ने अपकमिंग Oppo Reno 6Z स्मार्टफोन की कुछ स्पेसिपिकेशन्स शेयर की है। ओप्पो का यह स्मार्टफोन Mediatek Dimensity 800u चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि यह 30W फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही ओप्पो के इस स्मार्टफोन की डिस्प्ले 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ पेश जाएगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन कैमरा और बैटरी को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। यह भी पढ़ें : OnePlus Nord N200 5G स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स से उठा पर्दा, जानें क्या होगी खासियत

फ़िलहाल ओप्पो के इस स्मार्टफ़ोन के लॉन्च को लेकर फ़िलहाल जानकारी नहीं है। ओप्पो के इस स्मार्टफ़ोन के बारे में ज़्यादा जानकारी आने वाले दिनों में मिल सकती है। ओप्पो के इस स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारी आने वाले दिनों में बेंचमार्क और सर्टिफिकेशन्स साइट के जरिए सामने आ सकती है। यह भी पढ़ें : Exclusive : Vivo V21e 5G स्मार्टफोन भारत में जल्द होगा लॉन्च, स्पेसिफिकेशन्स हुईं लीक

बता दें कि Reno6 Pro और Reno6 Pro+ स्मार्टफोन में एक जैसे 6.55-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया गया था, जिसका रेजलूशन 2400×1080 पिक्सल है। इस फोन का रिफ्रेश रेट 90Hz, पंच होल कटआउट डिजाइन और Corning Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन के साथ पेश किया गया था। Reno6 Pro स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 1200 चिपसेट तो Pro+ स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 870 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। दोनों स्मार्टफोन 4,500mAh बैटरी और 65W फास्ट चार्ज के साथ पेश किया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here