
OPPO ने आज अपनी होम मार्केट के जरिये टेक मंच पर ‘रेनो 6’ सीरीज़ को पेश कर दिया है। इस सीरीज़ के तहत तीन नए फोन लॉन्च किए गए हैं जो 5G तकनीक से लैस है। सीरीज़ का बेस मॉडल Oppo Reno 6 Pro है जिसके साथ Oppo Reno 6 Pro तथा सबसे पावरफुल मॉडल Oppo Reno 6 Pro+ पेश किया गया है। ये तीनों ही स्मार्टफोन ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स व फीचर्स से लैस है। ओपो रेनो 6 तथा रेनो 6 प्रो की डिटेल के लिए (यहां क्लिक) करें। ओपो रेनो 6 प्रो प्लस के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की जानकारी आगे दी गई है।
Oppo Reno 6 Pro Plus की डिसप्ले
Oppo Reno 6 Pro+ 5G फोन को 2400 x 1080 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 6.55 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। यह स्क्रीन पंच-होल डिजाईन पर बनी है जिसमें एमोलेड पैनल पर यूज़ किया गया है। रेनो 6 प्रो+ की स्क्रीन 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 180हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है तथा 402डीपीआई, 1100निट्स ब्राइटनेस, 16.7मिलियन कलर सपोर्ट करती है। इस फोन का स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 92.1 प्रतिशत का है तथा इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक के साथ स्क्रीन सुरक्षा के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन दी गई है।

Oppo Reno 6 Pro Plus का प्रोसेसर
ओपो रेनो 6 प्रो प्लस को एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो कलरओएस 11.3 के साथ काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 3.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट दिया गया है जो डुअल मोड 5G सपोर्ट करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह स्मार्टफोन एड्रेनो 650 जीपीयू सपोर्ट करता है। यह फोन LPDDR4x RAM और UFS3.1 ROM सपोर्ट करता है तथा Oppo Reno 6 Pro+ में 12 जीबी तक की रैम व 256 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है। यह भी पढ़ें : Nubia Red Magic 6R गेमिंग स्मार्टफोन Snapdragon 888 चिपसेट, 64MP कैमरा और 12GB RAM के साथ लॉन्च
Oppo Reno 6 Pro Plus का कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Oppo Reno 6 Pro+ 5G फोन क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सोनी आईएमएक्स766 सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स481 अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और इतने ही अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में एफ/2.4 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
Oppo Reno 6 Pro Plus की बैटरी
Oppo Reno 6 Pro+ 5G फोन को कंपनी ने डुअल-सेल बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा है। इस फोन में 2,250एमएएच + 2,250एमएएच की दो बैटरी दी गई है जिनकी पावर 4,500एमएएच है। वहीं बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस फोन को 65वॉट सुपर फ्लैश चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है जो कंपनी के दावेनुसार सिर्फ 5 मिनट में फोन को 0 से 25 प्रतिशत तक चार्ज करने में सक्षम है। वहीं यूजर्स व फोन की सुरक्षा के लिए इसमें हाई-करंट सुपर फ्लैश चार्जिंग तकनीक का भी यूज़ किया गया है। यह भी पढ़ें : वनप्लस का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च
Oppo Reno 6 Pro Plus का प्राइस
Oppo Reno 6 Pro+ 5G फोन को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन के बेस वेरिएंट में 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। तथा बड़ा वेरिएंट 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपेर्ट करता है। फोन के 8 जीबी रैम वेरिएंट को 3999 युआन तथा 12 जीबी रैम वेरिएंट को 4499 युआन की कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह प्राइस भारतीय करंसी अनुसार क्रमश: 45,500 रुपये और 51,200 रुपये के करीब है।


















