OPPO Reno15 इंडिया में किन स्पेसिफिकेशन्स के साथ आएगा, यहां जानें पूरी डिटेल

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/11/oppo-reno-15.jpg

ओपो रेनो15 सीरीज 17 नवंबर को चाइना में लॉन्च होगी। इस सीरीज के तहत OPPO Reno 15 और OPPO Reno 15 Pro लाए जाएंगे। चीन के बाद ये दोनों स्मार्टफोन इंडिया में भी लॉन्च किए जाएंगे। बीते दिनों चाइना टेलीकॉम लिस्टिंग में ओपो रेनो 15 की स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ चुकी है। वहीं अब खबर आ रही है कि इंडिया में लॉन्च होने वाला OPPO Reno15 5G फोन चाइनीज मॉडल से अलग होगा। इस ओपो मोबाइल के चीन वर्सेस भारत वर्जन में क्या अंतर हो सकता है ​इसकी डिटेल आगे दी गई है।

इंडियन OPPO Reno 15 की बात करें तो लीक के अनुसार यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल सीपीयू है जो 2.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं चीन में रेनो 15 को MediaTek Dimensity 8400 या Dimensity 8450 ​चिपसेट पर लाया जा सकता है।

ओपो रेनो 15 200MP कैमरा के साथ चाइना में लॉन्च होगा। इसमें 50MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 50MP मेन ओआईएस सेंसर दिए जाने की जानकारी लिस्टिंग में सामने आ चुकी है। वहीं ताजा लीक के मुताबिक भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाले ओपो रेनो15 में 200 मेगापिक्सल कैमरा नहीं दिया जाएगा। इंडियन मॉडल में 50MP मेन कैमरा के साथ 50MP telephoto लेंस और 8MP ultrawide दिए जाने की सूचना लीक में दी गई है।

फोन बैटरी के मामले में भी चाइनीज और इंडिया मॉडल में अंतर देखने को मिल सकता है। लीक के अनुसार भारत में रेनो 15 5जी फोन 6,500mAh battery पर लॉन्च किया जा सकता है। जब्कि इस फोन के चीनी वर्ज़न को 6,200mAh battery पर लाया जा सकता है। यानी इंडिया और ग्लोबल मार्केट में यह ओपो मोबाइल 300एमएएच छोटी बैटरी के साथ आएगा।

फोन की बैटरी तो छोटी है लेकिन इंडियन मोबाइल यूजर्स को इसमें स्क्रीन बड़ी मिल जाएगी। लीक के अनुसार OPPO Reno 15 को इंडिया में 6.59-इंच डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जब्कि चीन में यह मोबाइल 6.32-इंच स्क्रीन के साथ पेश हो सकता है। हालांकि दोनों ही देशों में यह ओपो मोबाइल 1.5K रेजोल्यूशन वाली OLED स्क्रीन सपोर्ट करेगा जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट भी मौजूद रहेगा।

OPPO Reno 15 का सेल्फी कैमरा दोनों देशों में समान 50 मेगापिक्सल का रखा जा सकता है। वहीं चार्जिंग के लिए भी दोनों मॉडल्स में 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है। चीन में ओपो रेनो15 Aurora Blue, Starlight Bow, Canele Brown और Star Pink कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा। इंडिया में यह फोन किन रंगों में आएगा, यह जानकारी अभी कंफर्म नहीं हो पाई है।

OPPO Reno 15 और OPPO Reno 15 Pro इंडिया लॉन्च को लेकर भी अभी कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन हमारा अनुमान है कि रेनो15 सीरीज दिसंबर के अंत या जनवरी 2026 के शुरुआती दिनों में भारतीय बाजार में एंट्री ले लेगी। अगर आपको स्टाइलिश लुक वाला बढिया कैमरा फोन चाहिए तो इसका इंतजार किया जा सकता है। अगर लंबा इंतजार नहीं करना है ​तो इन्हीं ताकत से लैस Vivo V60, realme GT 7 या फिर iQOO Neo 10 को भी कंसीडर किया जा सकता है।