OPPO Reno6 Z स्मार्टफोन Dimensity 800U और 64MP कैमरा के साथ होगा लॉन्च, स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक

Join Us icon

Oppo ने होम मार्केट चीन में कुछ समय पहले Oppo Reno 6 series के स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। अब कंपनी इस सीरीज का एक और स्मार्टफोन Oppo Reno6 Z को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।ओप्पो के अपकमिंग स्मार्टफोन OPPO Reno6 Z की स्पेसिफिकेशन्स टिपस्टर अभिशेक यादव ने ट्वीट कर शेयर की है। अभिषेक यादव इससे पहले भी ओप्पो के इस स्मार्टफोन के बारे में जानकारी शेयर कर चुके हैं। यह स्मार्टफोन ओप्पो के Oppo Reno5 Z स्मार्टफोन का सक्सेसर होगा। ओप्पो के अपकमिंग OPPO Reno6 Z स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं है। इस फोन के डेवलपमेंट पर फिलहाल कंपनी काम कर रही है। ऐसे में यह स्मार्टफोन इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।

OPPO Reno6 Z स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

oppo-reno-6-pro-plus-1

OPPO Reno6 Z स्मार्टफोन में 6.43-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz होगा। इसके साथ ही यह डिस्प्ले Corning Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन के साथ पेश किया जाएगा। ओप्पो का यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 800U चिपसेट के साथ 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है।ओप्पो के इस फोन में 4,310mAh बैटरी और 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। ओप्पो का यह फोन Android 11 आधारित ColorOS 11.1 पर रन करेगा।


Oppo Reno6 Z स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इस फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। इस फोन के कैमरा सेटअप में 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP मैक्रो कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। सेल्फी कैमरा की बात करें तो फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। ओप्पो का यह फोन दो कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.1, GPS, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है।

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है Xiaomi Mi 11 Lite स्मार्टफोन

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here