Oppo Reno7 स्मार्टफोन को 50MP Sony IMX766 कैमरा सेंसर के साथ किया जाएगा लॉन्च, लीक हुईं खूबियां

Join Us icon

Oppo Reno6 series को कंपनी ने चीन में इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया था। इसके कुछ महीने बाद ओप्पो ने भारत में Oppo Reno6 और Reno6 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। इसके साथ ही कंपनी ने हाल में Oppo Reno6 Pro Diwali Edition को भारत में लॉन्च किया है। अब सामने आ रही खबरों की मानेतो ओप्पो Reno6 series के सक्सेसर Oppo Reno7 series पर काम कर रही है। लीक रिपोर्ट्स में Oppo Reno 7 सीरीज के कैमरा को लेकर जानकारी सामने आई है।

Oppo Reno7 कैमरा सेंसर

Oppo Reno7 सीरीज की बात करें तो Weibo पर चाइनीज टिपस्टर Digital Chat Station में पहले से बेहतर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। Oppo Reno Standard वर्जन का प्राइमरी कैमरा 50MP का Sony IMX 766 सेंसर है। Oppo Reno6 series के कंपनी ने तीन डिवाइसेस – Oppo Reno6, Oppo Reno6 Pro, और Oppo Reno6 Pro Plus लॉन्च किए हैं। टिपस्टर ने Oppo Reno7 स्मार्टफोन के स्टेंडर्ड वर्जन को लेकर जानकारी शेयर नहीं की है।

Oppo Reno6 और Reno6 Pro दोनों स्मार्टफोन में 64MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं Oppo Reno6 Pro Plus स्मार्टफोन को कंपनी ने भारत में लॉन्च नहीं किया है, जिसमें कंपनी ने 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया है। Oppo Reno6 स्मार्टफोन को Omnivision के OV64B sensor और दिया है। खबरों की मानें तो Oppo Reno 7 में Sony IMX 766 सेंसर दिया जा सकता है। Sony IMX 766 कैमरा सेंसर को पहले OnePlus Nord 2, और OnePlus 9 series सीरीज में देखा जा चुका है। यह भी पढ़ें : Motorola Moto G51 स्मार्टफोन Snapdragon 750G SoC, 4GB रैम और Android 11 के साथ Geekbench पर हुआ लिस्ट

लीक में दावा किया गया है कि Oppo Reno7 का डिजाइन Oppo Reno6 की तरह फ्लैट डिस्प्ले और पंच होल कैमरा कटआउट के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही ओप्पो का यह स्मार्टफोन मैटल फ्रेम और ट्रिपल रियर कैमरा के साथ पेश किया जा सकता है। Oppo Reno7 series को सबसे पहले चीन में पेश किया जाएगा। Reno7 series के साथ Oppo Pad टैबलेट को भी पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : iQOO Z5x स्मार्टफोन ने लॉन्च से पहले दिखाया दमदख, Geekbench पर लिस्ट हुई स्पेसिफिकेशन्स, देखें क्या होंगी खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : 25 हज़ार रुपये के बजट में टॉप स्मार्टफोन

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here