44MP Selfie और 64MP क्वॉड रियर कैमरे के साथ Snapdragon 720G चिपसेट वाला OPPO Reno6 4G हुआ लॉन्च

Join Us icon

OPPO ने इसी महीने भारतीय बाजार में अपनी ‘रेनो 6’ सीरीज़ को पेश करते हुए दो नए स्मार्टफोन Oppo Reno 6 और Oppo Reno 6 Pro लॉन्च किए हैं। 5G कनेक्टिविटी से लैस यह सीरीज़ 90Hz AMOLED स्क्रीन, 64MP quad camera और 50W flash charging सपोर्ट करती है। भारत में ओपो रेनो 6 स्मार्टफोन को Mediatek Dimensity 900 चिपसेट पर लॉन्च किया गया था, लेकिन अब ओपो ने इस फोन का 4G मॉडल पेश करते हुए नया Oppo Reno 6 भी टेक मार्केट में उतार दिया है। यह नया रेनो 6 फोन Qualcomm Snapdragon 720G चिपसेट पर लॉन्च हुआ है जो शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस है।

OPPO Reno6 4G की कीमत

इस नए ओपो फोन रेनो 6 4जी को कंपनी की ओर से फिलहाल इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया है। इंडोनेशियन मार्केट में यह फोन सिंगल वेरिएंट में लॉन्च हुआ है जो 8GB RAM मैमोरी के साथ 128GB की इंटरनल स्टोेरेज सपोर्ट करता है। वहां के बाजार में OPPO Reno6 4G को 5,199,000 Indonesian Rupiah में लॉन्च किया गया है जो भारतीय करंसी अनुसार 26,500 रुपये के करीब है। इंडोनेशियन मार्केट में यह फोन Stellar Black और Aurora कलर में पेश किया गया है जो आने वाले दिनों में इंडिया समेत अन्य मार्केट्स में भी एंट्री ले सकता है।

OPPO Reno6 4G की स्पेसिफिकेशन्स

ओपो रेनो 6 4जी मॉडल का भी कंपनी की ओर से 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 6.43 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करता है। इस फोन की स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 180हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। कंपनी की ओर से यह फोन एंडरॉयड 11 पर पेश किया गया है जो कलरओएस 11.1 के साथ मिलकर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 720जी चिपसेट दिया गया है।

OPPO Reno 6 4G with Snapdragon 720G and 44mp selfie camera Launched price specs sale offer

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो OPPO Reno6 4G क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें फोन के बैक पैनल पर एफ/1.7 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही मोनो सेंसर सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 44 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बता दें कि इंडिया में लॉन्च हुए OPPO Reno 6 में 32MP सेल्फी कैमरा दिया गया था।

OPPO Reno 6 4G with Snapdragon 720G and 44mp selfie camera Launched price specs sale offer

OPPO Reno6 4G में डुअल सिम सपोर्ट दिया गया है जो वोएलटीई के साथ काम करता है। 3.5एमएम जैक और एनएफसी सपोर्ट के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन में इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 4,310एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है जो 50वॉट फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट करती है। ओपो ने अपने इस फोन को अभी सिर्फ इंडोनेशिया में ही लॉन्च किया है लेकिन यह फोन भारतीय बाजार में लॉन्च होगा या नहीं इस बारे में अभी कुछ भी कहना मुश्किल है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here