पैनासोनिक ने कम कीमत में लॉन्च किया 4जी वोएलटीई वाला दमदार सेल्फी स्मार्टफोन

Join Us icon

इसी माह के शुरूआत में बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नु को अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाते हुए टेक पैनासोनिक इंडिया ने यह घोषणा की थी कि आने वाले महीनें में कंपनी 11 स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी जो 6 हजार से 15 हजार की कीमत के बीच होंगे। उसी दिन कंपनी ने एलुगा ए3 और एलुगा ए3 प्रो से पर्दा उठाया था। वहीं कल कंपनी ने पैनासोनिक एलुगा आई2 एक्टिव लॉन्च कर दिया गया है जिसकी शुरूवाती कीमत 7,190 रुपये है।

5,000एचएएच बैटरी और डुअल कैमरे के साथ असूस ने उतारा ज़ेनफोन जूम एस

पैनासोनिक की ओर से एलुगा सीरीज़ में आई2 एक्टिव स्मार्टफोन को दो रैम वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। एलुगा आई2 एक्टिव के 1जीबी रैम वाले वेरिएंट को जहां 7,190 रुपये में पेश किया गया है वहीं एलुगा आई2 एक्टिव के 2जीबी रैम वाले ​वेरिएंट की कीमत 7,990 रुपये रखी गई है। ये दोनों ही वेरिएंट 16जीबी की इंटरनल मैमोरी से लैस है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

panasonic-eluga-i2-1

पैनासोनिक एलुगा आई2 एक्टिव के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 1280×720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5-इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले पर पेश किया गया है। एंडरॉयड नुगट आधारित यह फोन 1.25गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 चिपसेट पर रन करता है।

रिलायंस जियो ने लॉन्च किया सस्ता 4जी वोएलटीई स्मार्टफोन, देखें फीचर और स्पेसिफिकेशन्स

फोटोग्राफी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डुअल सिम और 4जी सपोर्ट के साथ ही फोन में 2,200एमएएच की बैटरी मौजूद है। पैनासोनिक एलुगा आई2 एक्टिव को गोल्ड, रोज़ गोल्ड और ग्रे कलर में खरीदा जा सकता है।