
अगर आप भी मोबाइल रिचार्ज करने के लिए डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म पेटेएम (Paytm) ऐप का यूज करते हैं तो आपको जानकर हैरानी और दुख होगा कि अब यह पेमेंट ऐप भी फोनपे की तरह यूजर्स से एक्स्ट्रा पैसे चार्ज कर रहा है। दरअसल, पेटीएम ऐप से मोबाइल रिचार्ज (Mobile Recharge) करना महंगा हो गया है। कंपनी अपने कुछ यूजर्स से मोबाइल रिचार्ज के लिए 1 से 6 रुपये तक प्रोसेसिंग फीस (प्लेटफॉर्म फीस/कंवीनियंस फीस) चार्ज ले रही है। वहीं, खास बात है कि किसी भी पेमेंट मोड (यूपीआई, डेबिट कार्ड और पेटीएम वॉलेट) के जरिए रिचार्ज करने पर यह एक्सट्रा चार्ज (Paytm convenience fees) लग रहा है। 91मोबाइल्स की टीम के एक मेंबर ने जब पेटीएम ऐप के माध्यम से अपने एयरटेल नंबर रिचार्ज किया तब इस बात की जानकारी मिली। हालांकि, कंपनी ने अभी तक ऑफिशियल तौर पर इस बात को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
6 रुपये तक एक्स्ट्रा पैसे ले रहा पेटीएम
91मोबाइल्स ने Airtel के 148 रुपये को पेटीएम ऐप से रिचार्ज करने की कोशिश की तो पाया कि 1 रुपये का कंवीनियंस चार्ज लिया जा रहा है। वहीं, जब हमने एयरटेल के सबसे महंगे 3359 रुपये रिचार्ज को कराने की कोशिश की तो उसमें 6 रुपये का प्लेटफॉर्म फीस/कंवीनियंस फीस एक्स्ट्रा ली जा रही थी।
इसके अलावा हमने अपनी ही टीम के एक और मेंबर के पेटीएम ऐप से एयरटेल का रिचार्ज करने की कोशिश की तो पाया कि हमसे कोई एक्स्ट्रा फीस नहीं ली जा रही थी। मतलब जितने का रिचार्ज है उतने ही पैसे कट हो रहे थे। इससे साफ है कि कंपनी कुछ यूजर्स से मोबाइल रिचार्ज के लिए 1 से 6 रुपये तक प्रोसेसिंग फीस ले रही है।
ट्विटर पर कंपलेंट कर रहे यूजर्स
दिलचस्प बात है कि कई यूजर्स की शिकायत है कि पेटीएम वॉलेट और यूपीआई के माध्यम से रिचार्ज करने पर भी उन्हें एक्स्ट्रा पैसे चार्ज किए जा रहे हैं। साथ ही आपको याद दिला दें कि पिछले साल paytmbank.com/ratesCharges पर दी गई जानकारी के मुताबिक, अब अगर कोई यूजर पेटीएम वॉलेट में क्रेडिट कार्ड से मनी ऐड करता है तो उसे 2.5 फीसदी का एक्सट्रा चार्ज देना होगा। पेटीएम की वेबसाइट के मुताबिक, ये नियम 15 जनवरी 2021 से लागू हो चुका है। अमेरिकन एक्सप्रेस के क्रेडिट कार्ड से मनी ऐड करने पर 3 फीसदी का एक्सट्रा चार्ज देना होगा।
What about this? pic.twitter.com/Y2OGBAE4rB
— Pugalrajan (@pugalrajan1) May 27, 2022
But you charged convenience fee for paying bills payment, why? pic.twitter.com/3yxKHH64hb
— ★ Ⓐⓜⓘⓣ ★(The Srivastava) (@kumar_amit1110) May 7, 2022
गौरतलब है कि पेटीएम ने साल 2019 में एक ट्विट किया था। इस ट्विट में कंपनी ने जानकारी दी थी कि कार्ड, यूपीआई और वॉलेट सहित किसी भी पेमेंट के उपयोग करने पर ग्राहकों से न तो कोई शुल्क लेता है और न ही कोई सुविधा या लेनदेन शुल्क लेता है।










