
Katrina Kaif की supernatural comedy फिल्म Phone Bhoot ओटीटी रिलीज हो चुकी है। 4 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई यह मूवी 21 दिसंबर यानी आज से Amazon Prime Video पर स्ट्रीम के लिए उपलब्ध है। हालांकि, फिलहाल इसे देखने के लिए ग्राहकों रेंट पर लेना होगा। Prime Video का सब्सक्रिप्शन होने के बाद भी यूजर्स को 199 रुपये की कीमत चुकानी होगी।
Phone Bhoot को मिले मिक्स रिव्यू
Phone Bhoot को Gurmmeet Singh द्वारा डायरेक्ट किया गया था। वहीं, सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद इसके मिक्स रिव्यू देखने को मिले थे। वहीं, IMDb में इसे 7 की रेटिंग प्राप्त हुई और BookMyShow में इसे 6.6 की रेटिंग मिली।
Phone Bhoot trailer
Phone Bhoot cast
Gurmmeet Singh द्वारा निर्देशित इस फिल्म में Katrina Kaif ने Ragini Maheshwari, Ishaan Khatter ने Galileo Parthasarthy (Gullu), Siddhant Chaturvedi ने (Major) Sherdil Shergill और Jackie Shroff ने Atmaram Dhyani का रोल प्ले किया है। वहीं, इस फिल्म की कहानी Ravi Shankaran और Jasvinder Singh Bath ने लिखी है। साथ ही फिल्म को Ritesh Sidhwani और Farhan Akhtar के बैनर Excel Entertainment ने प्रोड्यूस किया है।
Phone Bhoot की कहानी
अगर बात करें फिल्म की कहानी की तो यह दो बेरोजगार Gullu और Major के ऊपर आधारित है जो बचपन में देखी गई अलग-अलग डरावनी फिल्मों से प्रेरणा लेकर ओझा और घोस्टबस्टर बनना चाहते हैं। दोनों एक किराए के घर में रहते हैं और अपनी गरीबी को कम करने के लिए दोस्त के रूप में पहचाने जाने वाले एक मूर्ति, राका से प्रार्थना करते रहते हैं।
एक दिन, राका से अनुमति मिलने के बाद दोनों अपने निवास पर हैलोवीन पार्टी का आयोजन करते हैं। हालांकि, आधी रात को राका की आंखें पूरी तरह से बंद हो जाती हैं और इसे ठीक करने के प्रयास में, मेजर और गुल्लू राका की आंखों में रोशनी लाने के लिए तार का उपयोग करते हैं। ऐसा करने पर दोनों को करंट लग जाता है और वे बेहोश हो जाते हैं। इसके बाद वह एक अलग दायरे में प्रवेश करते हैं और एक भूत रागिनी से मिलते हैं। इसके बाद की होने वाली घटनाएं फिल्म में दिखाई गई हैं।












