केरल में 70 वर्षीय बुजुर्ग के जेब में फटा फोन, देखें दिल दहलाने वाला वीडियो

Join Us icon

केरल के त्रिशुर में 70 वर्षीय बुजुर्ग के जेब में फोन ब्लास्ट हो गया। यह घटना गुरुवार सुबह 10 बजे की है, जब इलियास नाम के बुजुर्ग मारोटिचल इलाके में एक दुकान में बैठकर चाय पी रहे थे। अचानक उनकी जेब में एक धमाका हुआ और आग लग गई। उन्होंने तुरंत आग को बुझा दिया। इस घटना में इलियास को किसी तरह की चोट नहीं आई हैं। एक महीने से भी कम समय में केरल में यह तीसरी घटना है, जब मोबाइल फोन में ब्लास्ट होने की खबर सामने आई हैं।

समचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, इस घटना में किसी तरह के नुकसान नहीं हुआ। ओलूर पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि जैसे ही उन्हें इस घटना के बारे में पता चला उन्होंने सबसे पहले बुजुर्ग से फोन पर बात की ताकि यह पता चल सके कि क्या हुआ था।

एक साल पहले खरीदा था फोन

इलियास ने बताया कि उन्होंने करीब एक साल पहले 1000 रुपये में फीचर फोन खरीदा था। उनका फोन अब तक बिना किसी प्रोब्लम के ठीक चल रहा था। अचानक चाय पीने के दौरान फोन में धमाका हुआ और उनके जेब में आग लग गई।

पिछले हफ्ते भी जेब में फटा था फोन

केरल के कोझिकोड़ में एक युवक के जेब में अचानक से फोन फट गया। फोन गर्म होने के बाद अचानक उसमें आग लग गई। हालांकि उसने पांच से छह महीने पहले डिसप्ले रिपेयर करवाया था। इससे पहले केरल में फोन ब्लास्ट होने से 8 साल के बच्ची की मौत हो गई थी। देश के अलग-अलग हिस्सों से समय-समय पर फोन में ब्लास्ट होने की खबर सामने आ चुकी हैं। यह भी पढ़ें : केरल जेब में रखे रियलमी स्मार्टफोन में आग लगने से युवक घायल, 6 महीने पहले करवाया था रिपेयर

फोन में क्यों लगती है आग

  1. मोबाइल फोन ऑरिजनल बैटरी का इस्तेमाल न करना।
  2. फोन को ऑफिशियल सर्विस सेंटर से रिपेयर न करवाना।
  3. दूसरे ब्रांड या फिर सपोर्टेबल चार्जर का यूज न करना।
  4. चार्जिंग के दौरान फोन का इस्तेमाल करना।
  5. फोन में किसी तरह की मैन्यूफैक्चरिंग फॉल्ट होना।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here