केरल : जेब में रखे रियलमी स्मार्टफोन में आग लगने से युवक घायल, 6 महीने पहले करवाया था रिपेयर

Join Us icon
Highlights

  • केरल में Realme 8 में लगी आग
  • 5-6 महीने पहले ही रिपेयर करवाया था फोन
  • ब्लास्ट के बाद फोन का बैक पैनल और बैटरी हुई खराब

केरल में जेब में रखे फोन में आग लगने से एक युवक घायल होने की खबर है। युवक कोझिकोड के पय्यानक्कल का रहने वाला है, जिसका नाम फारिस रहमान और उम्र 23 साल की है। यह घटना मंगलवार 9 मई की सुबह सात बजे की है। फारिस कोझिकोड़ रेलवे स्टेशन में टेंपरेरी कर्मचारी है।

रियलमी का था फोन

केरल की प्रमुख न्यूज वेबसाइट मातृभूमि डॉट कॉम से बात करते हुए फारिस ने बताया कि वे पिछले दो साल से रियलमी 8 का यूज कर रहे थे। फोन के गर्म होने में अभी कोई दिक्कत नहीं हुई। हालांकि फारिस ने पांच-छह महीने पहले डिसप्ले बदलवाया था।

फारिस ने बताया कि जैसे ही फोन में आग लगने लगी उसने अपनी पैंट उतारकर फेंक दी। इस दौरान उसका पैर झुलस गया और फोन का बैक पैनल और बैटरी पूरी तरह से खराब हो गया। फोन में ब्लास्ट होने के बाद पैंट में आग लग गई थी।

रियलमी ने किया हर संभव मदद का ऐलान

केरल में हुए इस हादसे के बाद 91Mobiles से बात करते हुए रियलमी ने कहा, ‘हम realme 8 फोन ब्लास्ट घटना की हालिया रिपोर्ट से अवगत हैं। हमने इस मामले का संज्ञान लिया है और इसकी जांच कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही यूजर ने लोकल शॉप से फोन को रिपेयर करवाया था, लेकिन रियलमी की लोकल टीम हर संभव तरीके से यूजर की मदद कर रही है।’

रियलमी ने अपने बयान में आगे कहा, हम अपने प्रोडक्ट और ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। रियलमी के ग्राहकों को बेस्ट कस्टमर सपोर्ट मिले इसके लिए देशभर में हमारे 500 से ज्यादा कस्टमर सर्विस सेंटर मौजूद हैं। हम आपने यूजर्स से आग्रह करते हैं कि रियलमी के स्मार्टफोन में कुछ भी प्रोब्लम आते हैं तो ऑफिशियल सर्विस सेंटर में ही जाएं।’

त्रिशूर में फोन ब्लास्ट होने से बच्ची की मौत

हाल ही में मोबाइल फोन में ब्लास्ट होने से 8 साल की बच्ची की मौत हो गई थी। खबरों के मुताबिक यह फोन तेज आवाज के साथ ब्लास्ट हो गया था। पिछले कुछ समय में देश के अलग-अलग हिस्सों में इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। रिपोर्ट में जिक्र किया गया है कि इससे पहले भी दिसंबर 2022 में जेब में रखे रियलमी 8 में ब्लास्ट होने से एक व्यक्ति घायल हो गया था। यह भी पढ़ें : वीडियो देखते हुए मोबाइल में ब्लास्ट, 8 वर्षीय बच्ची की हुई मौत

वहीं अक्टूबर 2021 में भी Realme 8 स्मार्टफोन में आग लगने की सूचना मिली थी। Realme ब्रांड के दूसरे फोन जैसे Narzo5A, Realme XT और Realme 5 में भी ब्लास्ट हुए थे। Realme के अलावा Redmi, Samsung जैसे दूसरे एंड्रॉयड स्मार्टफोन ब्रांड के फोन में ब्लास्ट की खबरें सामने आ चुकी हैं। यह भी पढ़ें : फिर सामने आई Phone Blast की घटना, इस बार यूपी में हुई 8 महीने के शिशु की दर्दनाक मौत

मोबाइल फोन में इन कारणों से लग सकती है आग

  1. फोन में ऑरिजनल बैटरी का इस्तेमाल न करना।
  2. फोन कंपनी के ऑफिशियल सर्विस सेंटर से रिपेयर न करवाना।
  3. चार्जिंग के दौरान फोन इस्तेमाल करना।
  4. दूसरे ब्रांड या फिर सपोर्टेबल चार्जर का यूज न करना।
  5. फोन में किसी तरह की मैन्यूफैक्चरिंग फॉल्ट होना।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here