नए साल पर Vivo का झटका! 4 फोन वेरिएंट्स की कीमत बढ़ी, 2 हजार रुपये तक महंगे हुए मोबाइल

वीवो फैंस के लिए इस नए साल की शुरुआत झटके वाली रही है। साल 2026 शुरू होते ही कंपनी ने खबर सुना दी है कि ब्रांड के दो सस्ते 5जी फोन का रेट बढ़ रहा है। कंपनी की ‘वाई31 सीरीज’ महंगी हो गई है। Vivo Y31 और Vivo Y31 Pro का प्राइस बढ़ गया है। 15 हजार से कम के 5जी फोन की कीमत में पूरे 2,000 रुपये का इजाफा किया गया है। कौन सा फोन कितना महंगा हुआ है, यह डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
Vivo Y31 प्राइस
| Vivo Y31 | लॉन्च प्राइस | कीमत में बढ़ोतरी | नया सेलिंग प्राइस |
| 4GB RAM + 128GB Storage | ₹14,999 | ₹2,000 | ₹16,999 |
| 6GB RAM + 128GB Storage | ₹16,499 | ₹2,000 | ₹18,499 |
वीवो वाई31 5जी फोन इंडिया में दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ था। इसे 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लाया गया था जिसमें 4जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी थी। दिसंबर 2025 में इसका रेट 1 हजार रुपये बढ़ाया गया था और अब जनवरी 2026 में कीमत में 1 हजार का इजाफ़ा और कर दिया गया है। यानी इस सस्ते 5जी फोन की कीमत में 2,000 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है। इसके 6जीबी+128जीबी की कीमत 16,499 रुपये से बढ़कर 18,499 रुपये हो गई है।
वीवो वाई31 बड़ी बैटरी वाला 5जी फोन है जिसमें 6,500एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 44W वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर पर काम करता है। कंपनी ने इसे IP68+IP69 रेटिंग और MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर पेश किया है जो फोन वॉटरप्रूफ, डस्टप्रूफ और मजबूत बनाता है।
फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह वीवो 5जी फोन 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। वीवो वाई31 5जी फोन 6.68-इंच की एलसीडी स्क्रीन सपोर्ट करता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1000nits ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोन डिस्प्ले Wet-Hand Touch टेक्नोलॉजी से लैस है।
Vivo Y31 Pro
| Vivo Y31 Pro | लॉन्च प्राइस | कीमत में बढ़ोतरी | नया सेलिंग प्राइस |
| 8GB RAM + 128GB Storage | ₹18,999 | ₹1,000 | ₹19,999 |
| 8GB RAM + 256GB Storage | ₹20,999 | ₹1,000 | ₹21,999 |
वीवो वाई31 प्रो 5जी फोन का रेट 1 हजार रुपये बढ़ गया है। यह 8जीबी रैम वाला 5जी फोन है जिसके 128जीबी मेमोरी वेरिएंट को 18,999 रुपये में और 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 20,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। अब प्राइस हाइक के बाद इन दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: 19,999 और 21,999 रुपये हो गई है। दोनों फोन आज से ही नए रेट पर सेल के लिए उपलब्ध हो गए हैं।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo Y31 Pro 5G फोन मीडियाटेक के Dimensity 7300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। यह 8GB Expandable RAM टेक्नोलॉजी से लैस है जो फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 16GB RAM (8जीबी+8जीबी) की ताकत देती है। पावर बैकअप के लिए इसमें तगड़ी 6,500mAh बैटरी लगाई गई है जिसक साथ 44W फास्ट चार्जिंग तकनीक भी मिलती है।
यह वीवो 5जी फोन 2408 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.72-इंच की फुलएचडी एलसीडी डिस्प्ले सपोर्ट करता है जिसपर 120Hz और 1050nits ब्राइटनेस आउटपुट प्राप्त होता है। फोटोग्राफी के लिए Vivo Y31 Pro 5G मोबाइल के डुअल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर और 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।