25 हजार के बजट में किसकी स्पेसिफिकेशन्स बेहतर, देखें Motorola Edge 50 Neo vs realme 13 Plus 5G

Join Us icon

पावरफुल फोन अंडर 25,000 परचेज करने की प्लानिंग है तो मार्केट में दो ऐसे नए स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं जो आपकी हर जरूरत को पूरा कर सकते हैं। Motorola Edge 50 Neo और Realme 13+ 5G सबसे लेटेस्ट फोन हैं जो इस सेग्मेंट में उपलब्ध हुए हैं। आगे हमने इन दोनों की स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस का कंपैरिजन किया है जिसे पढ़कर आप आपने लिए बेस्ट स्मार्टफोन चुन सकते हैं।

कीमत का कंपैरिजन

Motorola Edge 50 Neo प्राइस

  • 8GB RAM + 256GB Storage – 23,999 रुपये

मोटोरोला ने अपने नए स्मार्टफोन ऐज 50 नियो को सिंगल वेरिएंट में ही लॉन्च किया है जिसमें 8जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज मिलती है। इस मोबाइल की कीमत 23,999 रुपये है जिसे PANTONE Poinciana, PANTONE Grisaille, PANTONE Lattè और PANTONE Nautical Blue कलर में परचेज किया जा सकता है।

Realme 13+ 5G प्राइस

  • 8GB RAM + 128GB Storage – 22,999 रुपये
  • 8GB RAM + 256GB Storage – 24,999 रुपये
  • 12GB RAM + 256GB Storage – 26,999 रुपये

रियलमी 13 प्लस 5जी स्मार्टफोन तीन वेरिएंट्स में आया है। इसके 8जीबी रैम वाले मॉडल को 128जीबी स्टोरेज के साथ 22,999 रुपये में तथा 256जीबी मेमोरी के साथ 24,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं सबसे बड़े 12जीबी+256जीबी का रेट 26,999 रुपये है। इस फोन को Victory Gold, Speed Green और Dark Purple कलर में खरीदा जा सकता है।

लुक का कंपैरिजन

Motorola Edge 50 Neo इमेज

Realme 13+ 5G इमेज

स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन्सMotorola Edge 50 NeoRealme 13+ 5G
स्क्रीन6.4″ 1.2K 120Hz pOLED6.67″ FHD+ 120Hz OLED
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 7300MediaTek Dimensity 7300 Energy
मैमोरी8GB RAM + 256GB Storage12GB RAM + 256GB Storage
वचुर्अल रैम सपोर्ट8GB RAM Boost 3.014GB Dynamic RAM
ओएसAndroid 14 + My UXAndroid 14 + realme UI
बैक कैमरा50MP LYT 700C + 13MP Ultrawide + 10MP Telephoto50MP Sony LYT 600 + 2MP Mono
फ्रंट कैमरा32MP Selfie16MP Selfie
बैटरी4,310mAh Battery5,000mAh Battery
चार्जिंग68W TurboPower + 15W Wireless Charging80W Ultra Charge
5जी क्षमता14 5G Bands9 5G Bands
वॉटर प्रूफIP68 + MIL-STD 810HIP65

स्क्रीन

मोटोरोला ऐज 50 नियो स्मार्टफोन 1256 × 2760 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.4-इंच की 1.2के डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन एलटीपीओ ओपीएलओडी पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। इसपर 3000निट्स ब्राइटनेस तथा इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स के साथ गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन मिलती है।

रियलमी 13प्लस 5जी फोन में 2400 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह सैमसंग ई4 एमोलेड डिस्प्ले है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 180हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट और 2000निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही Rainwater Smart Touch फीचर भी मिलता है।

प्रोसेसर

Motorola Edge 50 Neo स्मार्टफोन को 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर पेश किया गया है। यह 8-कोर प्रोसेसर 2गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली-जी615 जीपीयू मौजूद है।

Realme 13+ 5G फोन को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 एनर्जी ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है जिसमें 2.5गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले चार कोर्टेक्स-ए78 कोर तथा 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले चार कोर्टेक्स-ए55 कोर शामिल हैं। ग्राफिक्स के लिए यह फोन माली-जी615 जीपीयू सपोर्ट करता है।

रैम व स्टोरेज

मोटोरोला ऐज नियो 50 को सिंगल मेमोरी वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। यह मोबाइल 8GB LPDDR4X RAM सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से फोन को रैम बूस्ट 3.0 तकनीक से लैस किया गया है जो फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 16जीबी रैम की ताकत प्रदान करती है। वहीं इस फोन में 256GB UFS 2.2 Storage मिलती है।

रियलमी 13+ बाजार में 8जीबी रैम और 12जीबी पर लॉन्च हुआ है। यह LPDDR4X RAM है। इस फोन में 14जीबी डायनामिक रैम टेक्नोलॉजी मिलती है जो 12जीबी फिजिकल रैम के साथ जुड़कर मोबाइल को 26जीबी रैम की पावर देती है। इस फोन को 128जीबी व 256जीबी मेमोरी में खरीदा जा सकता है जो UFS 3.1 Storage तकनीक है।

कैमरा

मोटोरोला ऐज 50 नियो के बैक पैनल पर तीन कैमरा दिए गए हैं। इनमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल सोनी एलवाईटी 700सी सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एफ/2.0 अपर्चर वाला 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस शामिल है। वहीं फ्रंट पैनल पर एफ/2.4 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमर मिलता है।

फोटोग्राफी के लिए रियलमी 13+ 5जी स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल सोनी एलवाईटी 600 सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल मोनो लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह रियलमी मोबाइल एफ/2.4 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है।

बैटरी व चार्जिंग

पावर बैकअप के लिए Motorola Edge 50 Neo स्मार्टफोन 4,310एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 68वॉट टर्बोपावर टेक्नोलॉजी तथा 15वॉट वायरलेस चार्जिंग तकनीक भी मिलती है।

Realme 13 Plus 5G फोन को 5,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 80वॉट अल्ट्रा चार्ज तकनीक से लैस किया गया है।

किसकी स्पेसिफिकेशन्स बेहतर

शुरुआत प्रोसेसर से करें तो मोटोरोला ऐज 50 नियो और रियलमी 13+ 5जी फोन दोनों ही प्रोसे​सिंग के मामले में तकरीबन एक समान ही है। इनके चिपसेट में अधिक अंतर नहीं है तथा इनकी क्लॉक स्पीड भी एक जैसी है। परफॉर्मेंस में हाथ बटाने का काम फोन की रैम भी करती है। ऐसे में यहां रिलयमी का पलड़ा भारी पड़ेगा क्योंकि इसमें 12जीबी फिजिकल रैम मिल जाती है।

रैम के साथ ही रोम यानी स्टोरेज की भी बात कर लें तो रियलमी मोबाइल में UFS 3.1 दी गई है जो मोटोरोला की UFS 2.2 से फास्ट है। Realme 13+ 5G की बैटरी भी मोटोरोला ऐज 50 नियो से बड़ी है तथा इसकी चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी मोटो फोन से अधिक फास्ट है। लेकिन वहीं दूसरी ओर Edge 50 Neo में मौजूद वायरलेस चार्जिंग इसके लिए प्लस प्वाइंट है।

Motorola Edge 50 Neo न सिर्फ रियलमी 13+ 5जी से ज्यादा तगड़ी वॉटरप्रूफिंग कर सकता है बल्कि इसकी मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड बॉडी भी इसे अधिक मजबूत बनाती है। ऐज 50 नियो की डिस्प्ले भी रियलमी से ज्यादा बेहतर है। वहीं फोटोग्राफी की बात करें तो मोटो फोन का बैक और फ्रंट कैमरा दोनों ही Realme 13+ 5G को पीछे छोड़ देते हैं।

आपके सामने मोटोरोला ऐज 50 नियो और रियलमी 13 प्लस 5जी फोन की सभी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी के साथ ही हमने यह कंपैयर करके भी बता दिया है कि कौन कहां आगे निकलता है और कहां पर पीछे छूटता है। इस तुलना को पढ़कर आपको यह चुनने में आसानी होगी कि कौन सा मोबाइल आपके लिए सही है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here