11-इंच डिसप्ले और Tensor G2 SoC के साथ आया Pixel Tablet, स्पीकर से होगा चार्ज

Join Us icon
Highlights

  • टैबलेट तीन कलर ऑप्शन- पोर्सिलेन हेजल और रोज में उपलब्ध होगा।
  • यह पिक्सल टैबलेट क्रोमकास्ट बिल्ट-इन से लैस है।
  • टैबलेट 8GB रैम और 128GB या 256GB के साथ आया है।

Google ने अपने मस्ट अवेटेड Google I/O इवेंट में Google Pixel टैबलेट लॉन्च किया। इसके डिजाइन को पिछले साल (2022) डेवलपर कॉन्फ्रेंस में टीज किया गया था। वहीं, अब इसे ऑफिशियल तौर पर पेश कर दिया गया है। इतना ही नहीं Google ने Pixel टैबलेट के लिए चार्जिंग डॉक का भी ऐलान किया जो चार्जिंग बेस, स्पीकर और स्मार्ट डिसप्ले का काम करता है। यानी अब स्पीकर से ही पिक्सल टैब को चार्ज किया जा सकेगा।

Google Pixel Tablet की कीमत और उपलब्धता

  • Google Pixel टैबलेट को दो स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।
  • Pixel टैब के बेस मॉडल 8GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत $499 (लगभग 40,900 रुपये) है। Pixel टैबलेट
  • इसके 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत $599 (लगभग 49,100 रुपये) है।
  • यह तीन कलर ऑप्शन- पोर्सिलेन, रोज और हेजल में उपलब्ध है।

इस टैब को यू.एस., कनाडा, यू.के., जर्मनी, फ़्रांस, स्वीडन, डेनमार्क, नॉर्वे, नीदरलैंड, जापान और ऑस्ट्रेलिया के ग्राहक Google स्टोर और अन्य ऑफलाइन स्टोर पर ऑनलाइन प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। यह 20 जून से सेल पर उपलब्ध होगा।

Google Pixel Tablet की स्पेसिफिकेशन्स

  • डिसप्ले: पिक्सल टैबलेट में 11 इंच का आईपीएस एलसीडी पैनल है, जिसके चारों ओर थोड़े मोटे बेज़ेल हैं। स्क्रीन का रिजोल्यूशन 2560 x 1600 पिक्सल और पिक्सल डेंसिटी 276PPI है। यह 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस प्रदान करता है।
  • प्रोसेसर: इसमें Google की Titan M2 चिप के साथ Tensor G2 SoC है। यह प्रोसेसर गूगल एआई के साथ मिलकर काम करता है। वहीं, इसे कंपनी ने Pixel 7A में भी दिया है।
  • रैम व स्टोरेज: टैबलेट दो स्टोरेज ऑप्शन: 8GB/128GB वेरिएंट और 8GB/256GB वेरिएंट में आता है।
    कैमरा: पिक्सल टैबलेट भी पीछे की ओर f/2.0 अपर्चर के साथ 8MP सेंसर दिया गया है। वहीं इसमें f/2.0 अपर्चर के साथ फ्रंट में भी 8MP का कैमरा है
  • बैटरी: इसमें 18W पर चार्ज करने के लिए एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट की सुविधा मिलती है। यह 27 वाट घंटे की बैटरी पैक करता है, जो एक बार चार्ज करने पर लगभग 12 घंटे तक चलेगी।
  • अन्य: इसमें ब्लूटूथ 5.2, वाई-फाई 5 और यूडब्ल्यूबी सपोर्ट शामिल है। इसके अलावा Google ने पूरे टैबलेट को नैनो-सिरेमिक कोटिंग के साथ एक एल्यूमीनियम बाड़े के साथ बनाया है।

क्या इंडिया में लॉन्च होगा गूगल पिक्सल टैबलेट

अगर आप सोच रहे हैं कि पिक्सेल टैबलेट भारत में कब आएगा तो आपको बता दें कि इस बारे में कंपनी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन, आप इसके साथ लॉन्च हुए पिक्सल 7A फोन को इंडिया में खरीद सकते हैं। इस फोन की शुरुआती भारतीय कीमत 43,999 रुपये है। फोन की पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here