मात्र 6,499 रुपये में 5,200mAh बैटरी वाला POCO C71 हुआ लॉन्च, जानें फुल डिटेल्स

Join Us icon
Highlights

  • POCO C71 डुअल-टोन डिजाइन के साथ तीन रंगों में उपलब्ध होगा।
  • यह स्मार्टफोन Android 17 तक दो OS अपग्रेड प्राप्त करेगा।
  • POCO C71 में 2TB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज का सपोर्ट भी मिलेगा।

POCO ने आज भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन POCO C71 लॉन्च किया है। इसकी कीमत ₹10,000 से कम रखी गई है और यह 120Hz डिस्प्ले, IP52 डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन, 6GB तक RAM और कई शानदार फीचर्स के साथ आता है। POCO C71 में डुअल-टोन फिनिश के साथ एक आकर्षक डिजाइन दिया गया है। आइए, आगे इस नए POCO स्मार्टफोन की पूरी डिटेल्स जानते हैं।

POCO C71की भारत में कीमत, उपलब्धता

  • भारत में POCO C71 की कीमत बेस मॉडल 4जीबी +64जीबी के लिए 6,499 रुपये से शुरू होती है।
  • फोन का अन्य मेमोरी वैरियंट 6जीबी+ 128जीबी में 7,499 रुपये का पड़ेगा।
  • नया स्मार्टफोन 8 अप्रैल को दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
  • POCO C71 को आप डेजर्ट गोल्ड, कूल ब्लू और पावर ब्लैक रंगों में खरीद सकते हैं।
 वैरियंटकीमत
4+64GBRs 6,499
6+128GBRs 7,499

POCO C71 स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: POCO C71 में 6.88-इंच HD+ (1640×720 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, वॉटरड्रॉप नॉच, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 600 निट्स हाई ब्राइटनेस मोड और वेट हैंड टच सपोर्ट है। इसकी तुलना में, POCO C61 में 6.71-इंच 90Hz डिस्प्ले है।
  • प्रोसेसर: स्मार्टफोन Unisoc T7250 SoC द्वारा संचालित है और दावा किया जाता है कि इसने AnTuTu पर 308,000 से अधिक स्कोर किया है। यह 2TB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज के साथ आता है।

POCO C71

  • कैमरा: POCO C71 में 32MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा है।
  • बैटरी, चार्जिंग: स्मार्टफोन में 15W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,200mAh की बैटरी है। आपको बॉक्स में 15W का चार्जर भी मिलता है। इसके पिछले मॉडल में 10W चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई थी।
  • सॉफ्टवेयर: सॉफ्टवेयर की बात करें तो POCO C71 आउट ऑफ द बॉक्स Android 15 पर चलता है। यह दो साल के Android अपग्रेड और चार साल के सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ आता है।
  • अन्य: POCO C71 साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm हेडफोन जैक, धूल और पानी से बचाव के लिए IP52 रेटिंग के साथ आता है।

POCO C71 में क्या है नया

POCO C71, POCO C61 का सक्सेसर है जो एक रिफ्रेश्ड डिजाइन और कई अहम अपग्रेड्स के साथ आता है। अब इसमें वर्टिकली-अलाइंड कैमरा सेटअप दिया गया है, जबकि POCO C61 में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल था। नए मॉडल में हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और थोड़ी बड़ी स्क्रीन दी गई है। इसके अलावा, बैटरी कैपेसिटी पहले से थोड़ी ज्यादा है और अब इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा।


POCO C71 Price
Rs. 8,999
Go To Store
See All Prices

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here