POCO C95 Pro 4G जल्द हो सकता है लॉन्च, IMDA सर्टिफिकेशन पर हुआ स्पॉट

POCO जल्द ही अपनी C-सीरीज का नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। क्योंकि कंपनी का आगामी स्मार्टफोन Singapore की IMDA (Infocomm Media Development Authority) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट हुआ है। इस लिस्टिंग के बाद माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही इसे ग्लोबल मार्केट में पेश कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह डिवाइस POCO C95 Pro 4G हो सकता है। जिसे Redmi 17 4G के रीब्रांडेड वर्जन के रूप में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
IMDA लिस्टिंग डिटेल्स
IMDA सर्टिफिकेशन में आगामी स्मार्टफोन का मॉडल नंबर 2606FPC72Y सामने आया है। लिस्टिंग से यह भी पुष्टि हुई है कि फोन में Bluetooth, Wi-Fi और NFC जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मिलेंगे। हालांकि, IMDA डेटाबेस में फोन का आधिकारिक नाम नहीं बताया गया है, लेकिन इससे पहले GSMA डेटाबेस में यही मॉडल नंबर POCO C95 Pro 4G नाम के साथ जुड़ा हुआ बताया गया था। इसलिए माना जा रहा है कि यही डिवाइस जल्द लॉन्च हो सकता है।
स्पेसिफिकेशंस संभावित
अगर लीक सही साबित होता है, तो POCO C95 Pro 4G में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 2 प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह चिपसेट बजट स्मार्टफोंस के लिए जाना जाता है। साथ ही रोजमर्रा के उपयोग जैसे सोशल मीडिया, वेब ब्राउजिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और सामान्य गेमिंग के लिए अच्छा अनुभव दे सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह स्मार्टफोन 8GB रैम + 512GB तक स्टोरेज वाले वैरियंट में भी लॉन्च किया जा सकता है।
बन सकता है Redmi 17 4G का रीब्रांडेड वर्जन
Xiaomi पहले भी कई Redmi स्मार्टफोंस को POCO ब्रांड के तहत नए नाम से लॉन्च कर चुकी है। इसलिए संभावना है कि POCO C95 Pro 4G, अपकमिंग Redmi 17 4G का रीब्रांडेड मॉडल हो सकता है।
POCO C95 Pro 4G एक 4G स्मार्टफोन होगा। इसलिए यह उन यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प बन सकता है जो कम बजट में रोजमर्रा के उपयोग के लिए नया फोन खरीदना चाहते हैं। साथ ही पहली बार स्मार्टफोन खरीदने वाले यूजर्स या बेसिक जरूरतों के लिए डिवाइस देख रहे ग्राहकों के लिए भी सही रह सकता है। हालांकि, जिन यूजर्स को हाई-एंड परफॉरमेंस, 5G कनेक्टिविटी या एडवांस कैमरा फीचर्स चाहिए हैं। वे Realme, Motorola या OnePlus के 5जी मॉडल्स देख सकते हैं।
हम आपको आगे भी POCO C95 Pro 4G या Redmi 17 4G की जानकारी मिलने पर अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स पर लेटेस्ट टेक न्यूज पढ़ते रहें।