Poco F4 GT स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर और Sony के 64MP कैमरा के साथ देगा दस्तक, लॉन्चिंग से पहले जानें सभी खूबियां

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/02/Poco-F4-GT.jpg

Xiaomi के सब ब्रांड Redmi ने कुछ दिनों पहले अपना गेमिंग स्मार्टफोन Redmi K50 Gaming को चीन में लॉन्च किया है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि ये स्मार्टफोन चीन से बाहर अन्य देशों में Poco F4 GT के नाम से पेश किया जा सकता है। Poco या Xiaomi ने फिलहाल इस मामले में कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है। अपकमिंग Poco F4 GT स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि यह गेमिंग स्मार्टफोन चीन से बाहर कुछ ही महीने में लॉन्च किया जा सकता है।

पोके के अपकमिंग स्मार्टफ़ोन Poco F4 GT को लॉन्च को लेकर भले ही ऑफिशियल अनाउंसमेंट न भले हुआ हो लेकिन Poco F-सीरीज के इस फोन को लेकर कई तरह की जानकारी लीक हो गई है। टिपस्टर योगेश बरार ने पोके के अपकमिंग स्मार्टफ़ोन की डिटेल स्पेसिफिकेशन्स शेयर की हैं। यहां हम आपको Poco F4 GT स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।

Poco F4 GT स्पेसिफिकेशन्स

Poco F4 GT स्मार्टफोन की लॉन्च डेट फिलहाल सामने नहीं आई है। लेकिन इस स्मार्टफोन के ग्लोबल वेरिएंट की स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गई है। लीक रिपोर्ट्स की माने तो पोको के अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन में 6.67-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। इस डिस्प्ले का रेजलूशन Full HD+ और रिफ्रेश रेट 120Hz है। अगर यह फोन चीन में लॉन्च हुए Redmi K50 Gaming का रिब्रांड वर्जन है तो इस फ़ोन में फ़्लैट स्क्रीन दिया जाएगा।

Poco F4 GT स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 SoC दिया जाएगा। टिपस्टर का दावा है कि ग्लोबल मार्केट में पोको का यह स्मार्टफोन 8GB और 12GB रैम के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही रियलमी का यह स्मार्टफोन 128GB और 256GB की स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। Poco F4 GT स्मार्टफोन में 4700 mAh की बैटरी और 120W फ़ास्ट चार्जिंग दिया जाएगा।

Poco F4 GT : कैमरा

Poco F4 GT स्मार्टफोन स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। Poco F4 GT स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। फोन का प्राइमरी कैमरा Sony IMX686 इमेज सेंसर है। इस फोन के कैमरा सेटअप में प्राइमरी कैमरा के साथ 8MP अल्ट्रावाइड सेंसर और 2MP का मैक्रो कैमरा सेंसर दिया जाएगा। सेल्फी कैमरा के फोन में 20MP Sony IMX596 फ्रंट कैमरा सेंसर दिया जाएगा।

Redmi K50 Gaming स्मार्टफोन की तरह Poco F4 GT स्मार्टफोन में गेमिंग ट्रिगर दिए जाएगा। Poco F4 GT स्मार्टफोन स्मार्टफोन के ग्लोबल वेरिएंट के सॉफ्टवेयर को लेकर फिलहाल जानकारी सामने नहीं है। लेकिन अटकले हैं कि यह फोन Android 12 पर आधारित MIUI 13 पर रन कर सकता है।  यह भी पढ़ें : दमदार गेमिंग स्मार्टफोन Black Shark 4 Pro की ग्लोबल मार्केट में हुईं एंट्री, स्पेसिफिकेशन्स देख उड़ जाएंगे होश

Poco F4 GT : कीमत

Poco F4 GT स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में किस क़ीमत में लॉन्च किया जाएगा फ़िलहाल इसे लेकर भी कुछ साफ़ नहीं है। लेकिन Redmi K50 Gaming स्मार्टफोन के मुकाबले इनके कुछ महंगा होने की उम्मीद है। रेडमी का गेमिंग स्मार्टफोन चीन में CNY 3299 (करीब 39,000 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : Realme Narzo 50 स्मार्टफ़ोन दमदार खूबियों के साथ भारत में हुआ लॉन्च, Redmi और Samsung को मिलेगी कड़ी टक्कर

लेटेस्ट वीडियो : सैमसंग ने लॉन्च किए Galaxy S22 सीरीज़ के स्मार्टफोन