
Poco अपने फ्लैगशिप एफ8 लाइनअप को अपडेट कर सकता है। इसमें Poco F8 Ultra और Poco F8 Pro आने की उम्मीद है। जहां बीते दिन अल्ट्रा वैरियंट Geekbench डेटाबेस पर देखा गया था। वहीं, अब प्रो मॉडल भी बेंचमार्किंग साइट पर स्पॉट हुआ है। जिसमें इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। इससे फोन के जल्द लॉन्च होने की उम्मीद बढ़ गई है। आइए, आगे आपको जानकारी विस्तार से देते हैं।
गीकबेंच लिस्टिंग में मॉडल नंबर 2510DPC44G देखा गया है। जो पहले NBTC, TDRA और IMDA सर्टिफिकेशन में भी दिख चुका है। इन सर्टिफिकेशन में कंफर्म किया गया है कि यह मॉडल Poco F8 Pro हो सकता है। Geekbench स्कोर की बात करें तो आगामी F8 Pro ने सिंगल-कोर टेस्ट में 228 और मल्टी-कोर टेस्ट में 8,494 अंक हासिल किए हैं।
CPU डिटेल्स में छह कोर 3.53GHz पर और दो कोर 4.32GHz पर क्लॉक होते हुए दिखे हैं। सोर्स कोड में Adreno 830 GPU का जिक्र सामने आया है। फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया जा सकता है। जो टेस्टिंग के दौरान 3,057MHz की पीक फ्रीक्वेंसी तक पहुंचा है। लिस्टिंग में यह भी सामने आया है कि Poco F8 Pro का टेस्ट मॉडल Android 16 पर काम कर सकता है। इसमें करीब 12GB RAM लगाई जा सकती है।
लेटेस्ट डिटेल्स से लगता है कि Poco F8 Pro चीन में लॉन्च हुए Redmi K90 का रीब्रांडेड वर्जन बनकर आ सकता है। जबकि Poco F8 Ultra चीन में पेश हुए Redmi K90 Pro Max का रीब्रांड बनकर एंट्री ले सकता है। इसके अलावा दोनों मॉडल्स के Geekbench पर स्पॉट होने से इनका जल्द लॉन्च संभव हो सकता है।
Poco F8 Pro उन यूजर्स के लिए हो सकता है। जो फ्लैगशिप परफॉरमेंस कम कीमत में तलाश रहे हैं। यह फोन लॉन्च के बाद संभावित तौर पर OnePlus 13s, iQOO 13 और Realme GT 7 Pro जैसे Snapdragon 8 Elite चिप वाले फोंस से टक्कर ले सकता है। यदि आप ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो पावरफुल चिपसेट, मजबूत GPU परफॉरमेंस और लेटेस्ट Android अनुभव दे तो Poco F8 Pro का इंतजार कर सकते हैं। हम आपको लगातार इसका अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।











