
POCO को लेकर कुछ दिनों पहले ही खुलासा हुआ था कि यह टेक ब्रांड अपनी ‘एम सीरीज़’ के नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है जिसके POCO M4 Pro नाम के साथ पेश किया जाएगा। यह एक 5G Phone होगा जिसकी कई स्पेसिफिकेशन्स सर्टिफिकेशन्स साइट के जरिये सामने आ चुकी है। वहीं अब 91मोबाइल्स को सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि POCO M4 Pro 5G इंडियन मार्केट में भी लॉन्च किया जाएगा और यह पोको फोन इसी महीने के अंत या अगले महीने की शुरूआत में भारतीय बाजार में सेल के लिए उलपब्ध हो जाएगा।
POCO M4 Pro 5G India Launch
पोको एम4 प्रो 5जी फोन से जुड़ी यह जानकारी 91मोबाइल्स को सूत्रों के हवाले से मिली है। प्राप्त जानकारी अनुसार पोको कंपनी अपने आगामी मोबाइल फोन POCO M4 Pro 5G ग्लोबल मार्केट में पेश करने के साथ ही भारतीय बाजार में भी उतार देगी। फोन लॉन्च की कोई पुख्ता तारीख तो सामने नहीं आई है लेकिन यह तय माना जा सकता है कि अक्टूबर के अंतिम हफ्ते या फिर नवंबर महीने के शुरूआती दिनों में POCO M4 Pro 5G फोन इंडिया में लॉन्च कर दिया जाएगा।

POCO M4 Pro 5G की स्पेसिफिकेशन्स
कंपनी की ओर से अभी तक पोको एम4 प्रो 5जी फोन के लॉन्च या स्पेसिफिकेशन्स के जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन अभी तक सामने आए लीक्स और सर्टिफिकेशन्स के अनुसार POCO M4 Pro एक मिडबजट 5जी फोन होगा जो मीडियाटेक डिमेनसिटी चिपसेट से लैस होगा मार्केट में एंट्री लेगा। एंडरॉयड 11 ओएस के साथ ही इस मोबाइल फोन में मीयूआई 12.5 देखने को मिल सकता है। हालांकि यह उम्मीद भी है कि पोको एम4 प्रो एंडरॉयड 12 ओएस के साथ लॉन्च किया जाए। यह भी पढ़ें : Realme GT Neo 2 5G फोन 13 अक्टूबर को हो रहा है इंडिया में लॉन्च, स्पेसिफिकेशन्स के दम देगा Samsung को टक्कर
POCO M4 Pro 5G फोन में फोटोग्राफी के लिए 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर देखने को मिल सकता है। हालांकि रियर कैमरा सेटअप में कुछ कितने लेंस होंगे यह अभी साफ नहीं हो पाया है। POCO M4 Pro 5G फोन को बाजार में 4जीबी रैम और 6 जीबी रैम मैमोरी के दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ फोन में माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। वहीं पावर बैकअप के लिए पोको एम4 प्रो में 5,000एमएएच बैटरी दिए जाने की बात मीडिया रिपोर्ट में सामने आई है।

POCO M4 Pro 5G की स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च संबंधी जानकारी के लिए अभी कंपनी की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है और यह जानकारी मिलने पर जल्द ही पाठकों को सूचित किया जाएगा।





















