POCO M8 Power 5G का भारत में लॉन्च कंफर्म, Flipkart पर आया पहला टीजर

Join Us icon

POCO जल्द ही भारतीय बाजार में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन POCO M8 Power 5G लॉन्च करने वाला है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से इस फोन को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ रही थीं। वहीं, अब कंपनी ने भी इसकी लॉन्चिंग कंफर्म कर दी है। ब्रांड ने Flipkart पर M8 Power 5G के लिए माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है। इसके साथ पहले टीजर से लगता है कि फोन बड़ी बैटरी के साथ नया ऑप्शन बन सकता है। आइए, आगे अब तक आई डिटेल्स जानते हैं।

POCO M8 Power 5G Flipkart टीजर

Flipkart पर लाइव हुए टीजर पोस्टर में POCO ने “Ready for Big Battery. Non-Stop Entertainment?” टैगलाइन का उपयोग किया है। इससे पता चलता है कि कंपनी इसे लंबी बैटरी लाइफ वाले फोन के रूप में पेश करने वाली है। हालांकि, फिलहाल बैटरी की आधिकारिक साइज नहीं बताई गई है।

टीजर में फोन की झलक ऑरेंज कलर ऑप्शन में दिखाई गई है। फोन के रियर कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन काफी हद तक चीन में आए Redmi Note 17 5G जैसा नजर आता है। बता दें कि इससे पहले भी रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि POCO M8 Power 5G भारतीय बाजार में Note 17 5G के रीब्रांडेड वर्जन के तौर पर एंट्री कर सकता है।

8,000mAh बैटरी मिलने उम्मीद

अब तक आई लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, POCO M8 Power 5G के भारतीय मॉडल में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ऐसे में बैटरी साइज को लेकर फिलहाल इंतजार करना ही बेहतर होगा।

Flipkart माइक्रोसाइट लाइव होने के बाद उम्मीद की जा रही है कि POCO आने वाले दिनों में इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, डिजाइन और लॉन्च डेट जैसी अहम जानकारियों शेयर करेगा।

अगर रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो POCO M8 Power 5G बड़ी बैटरी और बजट 5G सेगमेंट के दम पर भारतीय बाजार में बढ़िया विकल्प बन सकता है। फिलहाल कंपनी की ओर से अगले टीजर्स का इंतजार किया जा रहा है। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here