खत्म होगा इंतजार! POCO F सीरीज भारत में जल्द देगी दस्तक, लॉन्च से लेकर कीमत तक कंपनी ने दिया हिंट

Join Us icon

Poco के पहले स्मार्टफोन Poco F1 को भारत में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इसके बाद से कंपनी भारत में कई स्मार्टफ़ोन लॉन्च कर चुकी है लेकिन अभी तक कंपनी ने Poco F1 स्मार्टफोन के असली सक्सेसर को लॉन्च नहीं किया है। कंपनी कई ऑफॉर्डेबल स्मार्टफ़ोन को लॉन्च कर चुकी है, जिसमें POCO X3 Pro भी है। हालांकि नए लॉन्च किए स्मार्टफोन को POCO F1 जैसा रिस्पॉन्स नहीं मिला है। अब कंपनी शायद एक बार फिर Poco F1 स्मार्टफोन के सक्सेसर को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। POCO India के डायरेक्टर अनुज शर्मा ने एक ट्वीट कर इस ओर इशारा किया है।

पोको भारत में POCO F-सीरीज के स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यह स्मार्टफोन नया POCO F3 या फिर कोई नया डिवाइस हो सकता है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि POCO F3 स्मार्टफोन को POCO X3 Pro से ज्यादा कीमत में पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Realme Q सीरीज के लॉन्च की तैयारी, Xiaomi और Samsung को मिलेगी कड़ी टक्कर

POCO India के प्रमुख अनुज शर्मा ने अपने ट्वीट में यह नहीं बताया है कि वह किस स्मार्टफोन के लॉन्च की बात कर रहे हैं। संभव है कि यह नया POCO F3 या POCO F3 Pro का नया मॉडल हो सकता है। बता दें कि कंपनी पिछले महीने ग्लोबल मार्केट में POCO F3 स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। वहीं भारत में कंपनी ने Poco X3 Pro को लॉन्च किया है। फिलहाल POCO F3 के इंडिया लॉन्च को लेकर कंपनी ने कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है। अब लग रहा है कि कंपनी Poco F3 को इंडियन मार्केट में लॉन्च के लिए जोर-शोर से तैयारी कर रही है। यह भी पढ़ें : नहीं मिल रहा था AirPod, मॉं ने किया ट्रैकर पर सर्च तो दिखा बच्ची के पेट में

Poco F3 स्पेसिफिकेशन्स

POCO F3 स्मार्टफोन में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। पोको का यह स्मार्टफोन Snapdragon 870 चिपसेट के साथ 8GB तक के रैम के साथ मार्केट में उतारा गया है। कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो POCO के इस फोन में 48MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन में 4,520mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया गया है।

POCO F3 Pro स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। ऐसे संभव है कि अनुज शर्मा POCO F3 के लॉन्च को टीज कर रहे हों। POCO F3 को ग्लोबल मार्केट में 30,000 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। ऐसे में भारत में इस स्मार्टफोन की सीधी टक्कर OnePlus 9R से होगी, जो Snapdragon 870 के साथ पेश किया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here